फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Firing on small issues: Panchayat Samiti member's brother shot in Nalanda, firing on two in Katihar

बात-बात पर फिर फायरिंग: नालंदा में पंचायत समिति सदस्य के भाई को गोली मारी, कटिहार में दो पर फायरिंग

Sun, 25 Dec 2022 12:15 PM IST
कुमार जितेंद्र ज्योति न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नालंदा/कटिहार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नालंदा/कटिहार Published by: कुमार जितेंद्र ज्योति Updated Sun, 25 Dec 2022 12:15 PM IST
सार

नालंदा में मामूल विवाद में पंचायत समिति सदस्य के भाई को अपराधियों ने गोली मार दी। गंभीर हालत में उसे पटना रेफर कर दिया गया। इधर, कटिहार में दो युवकों को गोली मारे जाने के बाद स्थिति तनावपूर्ण है। दोनों का गंभीर हालत में इलाज चल रहा है।

विज्ञापन
Firing on small issues: Panchayat Samiti member's brother shot in Nalanda, firing on two in Katihar
नालंदा में फायरिंग के बाद घायल को लेकर अस्पताल पहुंचे परिजन। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बात-बात पर फायरिंग की घटनाएं सामने आ रही हैं। रविवार को दो बड़े मामले सामने आए। नालंदा में मामूल विवाद में पंचायत समिति सदस्य के भाई को अपराधियों ने गोली मार दी। गंभीर हालत में उसे पटना रेफर कर दिया गया। इधर, कटिहार में दो युवकों को गोली मारे जाने के बाद स्थिति तनावपूर्ण है। दोनों का गंभीर हालत में इलाज चल रहा है।
विज्ञापन


नालंदा: नल-जल का मोटर खराब करता था, पूछा तो मारी गोली
नालंदा में अस्थावां थाना क्षेत्र के चकपर गांव में मामूली विवाद में बदमाश ने पंचायत समिति सदस्य पिंटू यादव के भाई संजय यादव (45) को गोली मार दी। बचने के क्रम में गोली पैर में लगी, इसलिए जान नहीं गई। खून बहने के कारण स्थिति खराब देख बिहारशरीफ सदर अस्पताल ने हायर सेंटर रेफर कर दिया। जख्मी ने पुलिस को प्राथमिक जानकारी दी कि एक युवक गांव में लगे नल जल के मोटर को बार-बार खराब कर रहा था। परेशानी से जूझते लोगों को देखकर उससे इसकी वजह पूछी तो उसने गोली चला दी। सदर डीएसपी डॉ. शिब्ली नोमानी ने बताया कि आरोपित की गिरफ्तार के लिए छापेमारी की जा रही है।
विज्ञापन


 

Firing on small issues: Panchayat Samiti member's brother shot in Nalanda, firing on two in Katihar
कटिहार में फायरिंग की जानकारी के बाद जुटी भीड़। - फोटो : अमर उजाला
कटिहार: विवाद के बारे में पूछने आए लोगों पर फायरिंग
कटिहार नगर थाना क्षेत्र के बारीक चौक के पास रात 11:30 बजे टेंट का काम करने वाले छोटू कुमार का विशाल यादव के साथ विवाद हो गया। विशाल यादव ने छोटू को पीट दिया। मार खाने के बाद छोटू घर पहुंचा और अपने परिजनों को जानकारी दी। परिजन विशाल यादव से बात करने आए तो उसने फायरिंग शुरू कर दी। दो लोगों को गोली लगी है। एक को पेट में और दूसरे को जांघ में गोली लगी है। घायलों की पहचान बारीक चौक निवासी रामु प्रसाद बारीक और अमित कुमार के रूप में हुई है। दोनों रिश्ते में चाचा भतीजा हैं। दोनों का इलाज पूर्णिया के एक निजी अस्पताल में चल रहा है। सुबह घटना की जानकारी के बाद इलाके के लोगों की भीड़ जुटी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed