फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Firing in Bettiah, seven injured, some serious, know all about

Firing in Bettiah: गोलियों से थर्रा गया उठा बिहार का बेतिया, बदमाशों ने घर में घुसकर सात को मारी गोली

Thu, 13 Oct 2022 02:17 PM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेतिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेतिया Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Thu, 13 Oct 2022 02:17 PM IST
सार

हमले के लिए पेशेवर शूटरों को पैसा देकर बुलवाया गया था। गोलीबारी के बीच ही कुछ साहसी ग्रामीणों ने एक शूटर को पकड़ लिया और उसकी जमकर धुनाई के बाद पुलिस को सौंप दिया गया। गोलीबारी आपसी रंजिश के चलते किए जाने की आशंका है। 

विज्ञापन
Firing in Bettiah, seven injured, some serious, know all about
firing in Bettiah - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

बिहार में फिर अपराध बढ़ते जा रहे हैं। राज्य के पश्चिमी चंपारण के बेतिया में बदमाशों ने एक घर में घुसकर अंधाधुंध गोलीबारी की। हमले में सात लोगों को गोली लगी है। गोलीबारी से इलाके में हड़कंप मच गया। 

विज्ञापन

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और सातों  घायलों को निकट के अस्पताल में भर्ती कराया। कुछ की हालत गंभीर बताई गई है। गोलीबारी की घटना योगापट्टी थाना क्षेत्र के गोलाघाट डुमरी के अहिरौली गांव में हुई। पुलिस के अनुसार तीन बदमाशों ने अहरौली निवासी राजा बाबू पटेल के घर पर धावा बोला। गोलीबारी आपसी रंजिश के चलते किए जाने की आशंका है। 
विज्ञापन


बाहर से बुलाए थे पेशेवर शूटर
हमले के लिए पेशेवर शूटरों को पैसा देकर बुलवाया गया था। गोलीबारी के बीच ही कुछ साहसी ग्रामीणों ने एक शूटर को पकड़ लिया और उसकी जमकर धुनाई के बाद पुलिस को सौंप दिया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सातों घायलों को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायलों में राजा बाबू पटेल, विजय पटेल और रुस्तम मियां शामिल हैं। पुलिस मामले की आगे जांच कर रही है। गोलीबारी के आरोपियों की तलाश की जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed