फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   firing between two groups took lives of three people, both side fires over 150 bullets

बिहार:  दो गुटों के बीच हुई अंधाधुंध फायरिंग, तीन की मौत, कई घायल लापता

Mon, 09 Sep 2019 10:16 AM IST
Sneha Baluni न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वैशाली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वैशाली Published by: Sneha Baluni Updated Mon, 09 Sep 2019 10:16 AM IST
विज्ञापन
firing between two groups took lives of three people, both side fires  over 150 bullets
सांकेतिक तस्वीर

बिहार के वैशाली के दियारा इलाके में दो गुटों में जमकर गोलीबारी हुई है। घटना में तीन लोगों की मौत हो गई है। मृतकों की संख्या की पुष्टि खुद वैशाली के एसपी ने की है। हालांकि अभी एक ही व्यक्ति का शव मिला है। बताया जा रहा है कि दो लोगों को मारकर उनके शव को नदी में फेंक दिया गया है लेकिन अधिकारियों ने इसकी पुष्टि नहीं की है। दियारा इलाके में अंधेरा होने और भौगोलिक परिस्थिति के कारण पुलिस काफी सोच-समझकर कदम बढ़ा रही है। घटना को लेकर इलाके में तनाव फैला हुआ है। सूत्रों के अनुसार इस घटन में दोनों पक्षों के बीच डेढ़ सौ राउंड गोलियां चली हैं। 

विज्ञापन


घटना रविवार शाम करीब साढ़े चार बजे घटित हुई। जहां दो पक्षों ने अंधाधुंध फायरिंग की। घटना में तीन लोगों की मौत हुई है जबकि कई घायल हुए हैं। वहीं बताया जा रहा है कि कुछ घायल लापता हैं। पुलिस को एक मृतक नाजिर राय का शव मिल गया है जबकि बाकी के शवों को ढूंढा जा रहा है। लगभग दस दिन पहले नाजिर राय के भतीजे रंजीत कुमार के पैर पर सजीवन राय के लड़के रामा राय ने बाइक चढ़ा दी थी। इसी विवाद को लेकर पंचायत चल रही थी।
विज्ञापन


पंचायत के बाद जब सभी लोग पटना लौट रहे थे तो उसी दौरान सजीवन राय सहित लगभग आधा दर्जन लोग वहां हथियारों से लैस होकर पहुंचे और वहां अंधाधुंध फायरिंग करने लगे। स्थानीय लोगों के अनुसार नाजिर राय की मौके पर मौत हो गई। घटना के संबंध में राघोपुर थानाध्यक्ष फेराज हुसैन ने बताया कि उन्हें घटना की जानकारी मिली है। घटना के बाद से पुलिस ने इलाके में डेरा डाला हुआ है। वहीं इलाके में काफी तनाव फैला हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed