फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Fire broke out in a three-storey building in Bhagalpur

Bihar: भागलपुर में तीन तल्ला इमारत में लगी भीषण आग, लाखों समान जलकर हुआ खाक

Tue, 28 Feb 2023 09:16 AM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिहार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिहार Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Tue, 28 Feb 2023 09:16 AM IST
सार

खलीफाबाग चौक स्थित एक तीन तल्ला इमारत में आग लग गई। रात दो बजे हादसा हुआ। इमारत में दो दिन पहले ही खोला गया नया रेस्टोरेंट जलकर खाक हो गया।

विज्ञापन
Fire broke out in a three-storey building in Bhagalpur
इमारत में लगी भीषण - फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

भागलपुर के कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत देर रात दो बजे खलीफाबाग चौक स्थित एक तीन तल्ला इमारत में आग लग गई। देखते ही देखते पूरी इमारत आग की चपेट में आ गई। प्रत्यक्षदर्शियों की माने तो घटना दो बजे के बाद की है, जिस वक्त खलीफाबाग चौक से कोतवाली चौक तक बाजार इलाका सुनसान था। इस वजह से बिल्डिंग में आग की ख़बर काफी देर तक लोगों को नहीं मिली।

विज्ञापन


बताया जा रहा है कि इस तीन तल्ला इमारत में अभी दो दिन पहले एक नया रेस्टोरेंट खोला गया था। भीषण आगजनी के कारण पूरी तीन तल्ला इमारत जलकर खाक हो गई। रेस्टोरेंट के मालिक का नाम अलीगंज निवासी अमित आनंद बताया जा रहा है।
विज्ञापन


गौरतलब हो की इस रेस्टोरेंट के मालिक शहर में अलग-अलग जगहों पर और दो रेस्टोरेंट हैं, जिसकी तीसरी ब्रांच अपने पार्टनर के साथ मिलकर उन्होंने दो दिन पहले खोली थी। जानकारी के अनुसार उक्त मालिक करीब 12 बजे रेस्टोरेंट बंद कर अपने घर चले गए थे। आगजनी की ख़बर देर रात अगल बगल के लोगों से मिली। जानकारी मिलते ही रेस्टोरेंट के मालिक ने सूचना दमकल विभाग को दी। दमकल की टीम घटनास्थल पर पहुंची और काफी मशक्कत के बाद आगजनी पर काबू पा लिया, लेकिन देर से जानकारी मिलने के कारण बिल्डिंग पूरी तरह जल गई। अंदर का सारा सामान जलकर खाक हो गया। वहीं मामले को लेकर किसी ने साफ तौर कुछ नहीं कहा है, जबकि मालिक और उनके पार्टनर्स दुकान में आगजनी को लेकर तरह-तरह की आशंका जता रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed