{"_id":"646877b2664625cf4409816c","slug":"fire-broke-out-due-to-fierce-collision-between-truck-and-tanker-in-motihari-both-vehicles-burnt-one-died-2023-05-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News: मोतिहारी में ट्रक और टैंकर में भीषण टक्कर से भड़की आग, दोनों गाड़ियां जलीं, एक की झुलसने से मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News: मोतिहारी में ट्रक और टैंकर में भीषण टक्कर से भड़की आग, दोनों गाड़ियां जलीं, एक की झुलसने से मौत
Sat, 20 May 2023 01:03 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोतिहारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोतिहारी
Published by: हिमांशु प्रियदर्शी
Updated Sat, 20 May 2023 01:03 PM IST
सार
कोटवा थानाध्यक्ष अनुज कुमार ने बताया कि ट्रक और टैंकर में टक्कर होने के कारण दोनों गाड़ी में आग लग गई। इस घटना में एक ड्राइवर की जलने से मौत हो गई है। आग काफी तेज थी इसलिए फायर बिग्रेड की गाड़ी की मदद से काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका।
विज्ञापन
आग में जलते ट्रक और टैंकर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बिहार के मोतिहारी में बड़ा सड़क हादसा हुआ है। यहां ट्रक और टैंकर के बीच भीषण टक्कर हो गई। इस हादसे में दोनों गाड़ियों में आग लग गई, जिसके बाद दोनों गाड़ी धू-धू कर जल गईं। आग लगने की वजह से ट्रक ड्राइवर की झुलसने मौत हो गई। घटना शुक्रवार की रात करीब डेढ़ बजे कोटवा थाना क्षेत्र में एनएच 27 पर हुई। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची। फायर ब्रिगेड की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, गोपालगंज की ओर से पिपराकोठी की ओर एक तेल टैंकर और एक ट्रक एक ही लेन में जा रहे थे। उसी दौरान कोटवा थाना क्षेत्र स्थित कोल्ड स्टोरेज के पास टैंकर के पीछे से ट्रक ने टक्कर मार दी। इससे कुछ दूर घिसटने के बाद दोनों गाड़ियां रुक गईं। लेकिन गाड़ी रुकते ही टैंकर में आग लग गई। आग ने ट्रक को भी अपने चपेट में ले लिया। आग लगने के बाद ट्रक चालक आग की चपेट में आ गया और उसमें झुलसने से उसकी मौत हो गई। जबकि सह चालक ने तो कुदकर अपनी जान बचा ली।
विज्ञापन
घटना की जानकारी मिलने के बाद कोटवा पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम कई गाड़ियों के साथ मौके पर पहुंची। सुबह तक आग पर काबू पाया जा सका। ट्रक के सहचालक अखिलेश कुमार ने बताया कि गाड़ी चल रही थीं। उसी दौरान टक्कर हो गई। टक्कर के बाद गाड़ी टैंकर में फंस गई। दोनों गाड़ियां जब रुकीं तो उसके बाद आग लग गई और धू-धू कर सब कुछ जल गया।
विज्ञापन
कोटवा थानाध्यक्ष अनुज कुमार ने बताया कि ट्रक और टैंकर में टक्कर होने के कारण दोनों गाड़ी में आग लग गई। इस घटना में एक ड्राइवर की जलने से मौत हो गई है। आग काफी तेज थी इसलिए फायर बिग्रेड की गाड़ी की मदद से काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। वहीं, ट्रक ड्राइवर के शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा जा रहा है।