{"_id":"5dacee7d8ebc3e016a1832c9","slug":"fir-lodged-against-bihar-bjp-president-sanjay-jaiswal-and-candidate-from-kishanganj-assembly-seat","type":"story","status":"publish","title_hn":"मतदान के एवज में 500 रुपये देने की सलाह, बिहार भाजपा अध्यक्ष और प्रत्याशी पर प्राथमिकी दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मतदान के एवज में 500 रुपये देने की सलाह, बिहार भाजपा अध्यक्ष और प्रत्याशी पर प्राथमिकी दर्ज
Mon, 21 Oct 2019 05:02 AM IST
देव कश्यप
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, किशनगंज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, किशनगंज
Published by: देव कश्यप
Updated Mon, 21 Oct 2019 05:02 AM IST
विज्ञापन
बिहार भाजपा अध्यक्ष संजय जायसवाल
- फोटो : Twitter
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आदर्श चुनाव संहिता के उल्लंघन के आरोप पर बिहार भाजपा अध्यक्ष संजय जायसवाल और किशनगंज विधानसभा सीट से प्रत्याशी स्वीटी सिंह के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। इस सीट पर उपचुनाव करवाया जा रहा है। एसडीएम शहनवाज अहमद नियाजी ने बताया कि किशनगंज सदर सर्किल अधिकारी शफी अहमद की शिकायत पर सदर थाने में एफआईआर दर्ज की गई।
विज्ञापन
नियाजी ने कहा कि यह शिकायत तब की गई जब सोशल मीडिया पर एक विडियो वायरल हुआ। इसमें कथित तौर पर जायसवाल को व्यापारियों से यह बोलते हुए दिखाया गया है कि वे चुनाव वाले दिन अपने कर्मचारियों को 500 रुपये दें ताकि वे भाजपा के पक्ष में मतदान करें।
विज्ञापन
उस वक्त पार्टी प्रत्याशी स्वीटी सिंह भी मौजूद थीं। यह बैठक किशनगंज नगर पालिका उपाध्यक्ष अंची देवी के निवास पर चल रही थी। नियाजी ने बताया कि वीडियो की जांच के बाद अन्य लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। किशनगंज और चार अन्य सीटों पर सोमवार को मतदान होगा ।
विज्ञापन