{"_id":"3fae7f4fd054b4c4fcd43c34a3114fb1","slug":"fir-lodge-against-bihar-minister-rajak","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिहार: मंत्री पर महिला प्रताड़ना का केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिहार: मंत्री पर महिला प्रताड़ना का केस दर्ज
एजेंसी/पटना
Updated Fri, 06 Dec 2013 07:18 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक महिला मीडियाकर्मी का मानसिक उत्पीड़न करने के आरोप में बिहार सरकार में मंत्री श्याम रजक के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। मामले पर कड़ा रुख अपनाते हुए शुक्रवार को विपक्ष ने रजक के इस्तीफे की मांग कर डाली है।
विज्ञापन
हालांकि मंत्री ने विपक्ष की इस मांग को बकवास बताते हुए इसे ‘अपने खिलाफ राजनीतिक साजिश’ करार दिया है। रजक के खिलाफ शास्त्रीनगर थाने में बृहस्पतिवार को एफआईआर पटना दूरदर्शन में कार्यरत 45 वर्षीय असिस्टेंट डायरेक्टर ने दर्ज कराई थी।
विज्ञापन
महिला ने अपनी एफआईआर में कहा है कि मंत्री ने उन्हें 22 नवंबर को फोन पर धमकाया और कुछ असामाजिक तत्व उनके घर आकर उन्हें धमकाकर चले गए। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
मंत्री ने दी सफाई
प्रताड़ना के आरोपों पर सफाई देते हुए श्याम रजक ने कहा है कि पीड़ित महिला अधिकारी के परिवार से उनके अच्छे संबंध हैं। उन्हें हैरानी है कि वह उन पर कैसे आरोप लगा सकती हैं।
उन्होंने इस मामले को पूरी तरह राजनीतिक साजिश बताया है। मंत्री ने कहा कि उन्होंने किसी तरह से महिला अधिकारी को प्रताड़ित नहीं किया है और उन पर लगे सारे आरोप झूठे हैं।