मोदी और शाह पर टिप्पणी कर फंसे लालू, FIR दर्ज
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुजफ्फरपुर के कांटी में चुनावी सभा में नरेंद्र मोदी को पिशाच और भाजपा अध्यक्ष अमित शाह को नरभक्षी कहने पर राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद के खिलाफ मामला दर्ज करवाया गया है।
शुक्रवार की रात उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई गई है। इसी तरह के आरोप में पटना में भी लालू पर मामला दर्ज किया गया है। शुक्रवार को लालू ने अपने सरकारी आवास से बाहर अमित शाह को एक बार फिर नरभक्षी कह दिया था।
शुक्रवार की देर रात बीडीओ सदर पटना राजीव रंजन ने लालू पर आचार संहिता के उल्लंघन का केस दर्ज कराया है।
लालू यादव ने कांटी में जनसभा को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के खिलाफ आपत्तिजनक बयान दिया था।
जादू-टोना से नहीं होता विकास: मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी छोटे अंतराल के बाद चुनाव प्रचार के लिए बिहार पहुंचे, तो उनके तेवर और मुद्दे दोनों बदले हुए थे। पीएम मोदी ने कहा कि इस महागठबंधन में एक चौथा खिलाड़ी भी अब जुड़ गया है और वह है तांत्रिक।
नीतीश को सबसे बड़ा लोकतांत्रिक और लालू को सबसे बड़ा तांत्रिक करार देते हुए मोदी ने राष्ट्रीय जनता दल का नाम बदलकर राष्ट्रीय जादू-टोना दल कर लेने की भी सलाह दी थी।
उन्होंने कहा कि लालू जी आप काला कबूतर काटो, धूप-धुआं करो, लेकिन लोकतंत्र जादू टोना से नहीं चलता है। जादू-टोना और सरसों-लाल मिर्ची से विकास नहीं होता है। क्या लोकतंत्र के साथ ऐसा ही खिलवाड़ किया जायेगा?
उन्होंने कहा कि बिहार का भाग्य छह सूत्रीय कार्यक्रम पढ़ाई, कमाई और दवाई के अलावा बिजली, पानी और सड़क से बदलेगा।