{"_id":"6443b8dcf7ff9edea9088e79","slug":"fierce-fighting-between-two-sides-for-building-a-house-in-jamui-six-people-were-seriously-injured-2023-04-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar: जमुई में घर बनाने को लेकर दो पक्षों में जमकर चले लाठी-डंडे, छह लोग गंभीर रूप से घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar: जमुई में घर बनाने को लेकर दो पक्षों में जमकर चले लाठी-डंडे, छह लोग गंभीर रूप से घायल
Sat, 22 Apr 2023 04:12 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जमुई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जमुई
Published by: हिमांशु प्रियदर्शी
Updated Sat, 22 Apr 2023 04:12 PM IST
सार
आनंदपुर गांव में हुए झगड़े को लेकर लक्ष्मीपुर थानाध्यक्ष राज्यवर्धन कुमार ने बताया कि जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट होने की जानकारी मिली है। इसमें दोनों तरफ से अभी तक कोई लिखित आवेदन नहीं दिया गया है। बरहाल मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
अस्पताल में इलाजरत घायल व्यक्ति
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बिहार में जमुई जिले के लक्ष्मीपुर थाना क्षेत्र के आनंदपुर गांव में शनिवार को विवादित जमीन पर घर बनाने को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्ष के लोग आपस में भिड़ गए और एक-दूसरे पर लाठी-डंडे और भाले से हमला करने लगे। इस घटना में दोनों ओर से कुल छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं, सभी घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल ले जाया गया। जहां सभी का इलाज किया जा रहा है।
विज्ञापन
एक पक्ष के घायल वरन यादव ने बताया कि उसकी जमीन को चनेश्वर यादव ने किशोरी यादव और मिश्री यादव को बेच दिया था। उस पर शनिवार को घर बनाया जा रहा था। वहीं, विरोध करने पर चनेश्वर यादव, मंजय कुमार सहित अन्य लोगों ने तेज धार फरसा से हमला कर दिया। इस हमले में वरन यादव, डब्लू यादव और सीता देवी गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
वहीं, दूसरे पक्ष के घायल मंजय कुमार ने बताया कि गांव में उन लोगों का बंटवारा हो चुका है। इस कारण उसने अपने हिस्से की जमीन को पड़ोसी को बेच दिया। इसी बात को लेकर वरन यादव गाली-गलौज करने लगा और डब्लू यादव ने जमीन में गड़ा खूंटा उखाड़ दिया। फिर उसने तेज धार फरसा से हमला कर दिया। इस हमले में मंजय कुमार, चंदेश्वर यादव और धर्मेंद्र कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए। फिलहाल सभी घायलों का इलाज सदर अस्पताल में किया जा रहा है। जहां दो की हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन
इस मामले को लेकर लक्ष्मीपुर थानाध्यक्ष राज्यवर्धन कुमार ने बताया कि जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट होने की जानकारी मिली है। इसमें दोनों तरफ से अभी तक कोई लिखित आवेदन नहीं दिया गया है। बरहाल मामले की जांच की जा रही है।