{"_id":"667d5bcaae99706e0d0ba131","slug":"fierce-fight-broke-out-between-a-constable-and-the-guard-deployed-for-the-security-of-sadar-hospital-in-arrah-2024-06-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"आरा में चढ़ा 'पारा': अस्पताल गार्ड और सिपाही में जमकर मारपीट, बुजुर्ग का इलाज कराने गए थे, जानें पूरा मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आरा में चढ़ा 'पारा': अस्पताल गार्ड और सिपाही में जमकर मारपीट, बुजुर्ग का इलाज कराने गए थे, जानें पूरा मामला
Thu, 27 Jun 2024 06:02 PM IST
शबाहत हुसैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आरा
Published by: शबाहत हुसैन
Updated Thu, 27 Jun 2024 06:02 PM IST
सार
Bihar News: बिहार के आरा सदर अस्पताल में आज उस वक्त अफरा-तफरी का माहौल कायम हो गया, जब एक लावारिस बुजुर्ग व्यक्ति का इलाज कराने पहुंची डायल 112 पुलिस टीम में तैनात सिपाही और सदर अस्पताल की सुरक्षा में तैनात गार्ड के बीच तू-तू-मैं-मैं के बाद जमकर मारपीट हुई।
विज्ञापन
दोनों के बीच मारपीट
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
आरा सदर अस्पताल में गुरुवार को जमकर बवाल हुआ। यहां प्राइवेट सुरक्षा गार्डों ने पुलिसकर्मी की पिटाई कर दी। इस पूरी घटना में सिपाही मो. साबिर राजा बुरी तरह घायल हुआ। घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इधर पुलिस जवान की पीटाई की सूचना मिलते ही सदर एसडीपीओ परिचय कुमार सहित स्थानीय थाना की पुलिस अस्पताल पहुंची और पूरे मामले की छानबीन शुरू कर दी।
विज्ञापन
मिली जानकारी के अनुसार बताया जा रहा है कि गुरुवार की दोपहर आरा सदर अस्पताल में भोजपुर पुलिस की डायल 112 की टीम नवादा थाना इलाके से एक लावारिस हालत में बुजुर्ग को इलाज के लिए लाया था। इसी बीच बिमार लावारिस बुजुर्ग को अस्पताल में एडमिट कराने को लेकर सुरक्षा में तैनात गार्ड के सुपरवाइजर और डायल 112 के सिपाही साबिर रज्जा इन दोनों में बहस हो गई।
विज्ञापन
इसके बाद दोनों ओर से देखते ही देखते मारपीट की घटना शुरू हो गई। इसके बाद मौके पर कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल भी कायम हो गया, फिर बाद में सुपरवाइजर की पहल पर मामले को किसी तरह से शांत कराया गया।, इसके साथ ही घायल सिपाही को इलाज के लिए तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया। जख्मी पुलिसकर्मी की पहचान जहानाबाद जिले के पालीगंज थाना क्षेत्र के सलेमपुर गांव निवासी 39 वर्षीय सबिर रज्जा है, जो फिलहाल भोजपुर जिले के नवादा थाना क्षेत्र के डायल 112 में पदस्थापित है।
विज्ञापन
वहीं घटना के संबंध में मौके पर पहुंचे सदर एसडीपीओ परिचय कुमार ने बताया कि डायल 112 के सिपाही किसी लावारिस व्यक्ति को इलाज करने के लिए अस्पताल पहुंचे थे, इसी बीच अस्पताल के सुरक्षा कर्मियों से बहस हुई है, जिसमें मारपीट की घटना को अंजाम दिया गया है। इस मामले में सिक्योरिटी इंचार्ज, सुपरवाइजर और तीन गार्ड को एसपी ने जेल भेज दिया है।