फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Fierce collision between school van and bike on Bihta-Sarmera road in Nalanda; 14 injured

Bihar News: बिहटा-सरमेरा रोड पर स्कूली वैन और बाइक की जबरदस्त टक्कर; 12 बच्चों समेत 14 घायल अस्पताल में

Tue, 16 May 2023 03:44 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नालंदा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नालंदा Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Tue, 16 May 2023 03:44 PM IST
सार

बिंद थानाध्यक्ष सुधीर कुमार ने बताया कि जहाना गांव के पास वैन और मोटरसाइकिल में आमने-सामने की टक्कर हो गई। इस घटना में वैन में सवार एक दर्जन बच्चे मामूली रूप से घायल हो गए हैं। वहीं, मोटरसाइकिल सवार भाई-बहन भी गंभीर रूप से जख्मी हो गए। उन्हें उपचार के लिए बिंद प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन
Fierce collision between school van and bike on Bihta-Sarmera road in Nalanda; 14 injured
अस्पताल में भर्ती घायल बच्चे - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार के नालंदा में बिहटा-सरमेरा टू-लेन पर मंगलवार को स्कूली मैजिक वैन और मोटरसाइकिल की जबरदस्त टक्कर हो गई। इस हादसे में 12 बच्चों समेत कुल 14 लोग घायल हो गए। घटना के बारे में बताया जा रहा है कि बिंद बाजार स्थित निजी स्कूल में छुट्टी होने के बाद बच्चे स्कूल वैन से अपने-अपने घर जा रहे थे। इसी दौरान बिहटा-सरमेरा टू-लेन के जहाना मोड़ के पास उसकी मोटरसाइकिल से टक्कर हो गई। टक्कर के बाद स्कूल वैन अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई। इस दुर्घटना में वैन में सवार करीब 12 बच्चे जख्मी हो गए। जबकि पार्ट वन की परीक्षा देकर घर लौट रहे बाइक सवार भाई-बहन भी घायल हो गए।

विज्ञापन


घायलों में धीरेंद्र सिंह की बेटी दिव्या कुमारी (8), विकास सिंह की बेटी राज नंदनी कुमारी (9), पलन कुमार की बेटी खुशी कुमारी (9), राजीव रंजन की बेटी स्वीकृति कुमारी (4), चंदन चौहान का बेटा राकेश कुमार (5), चंदन चौहान की बेटी लूबी कुमारी (7), संजीत कुमार का बेटा यशराज (4), सुनील पासवान का राहुल कुमार (8), सुरेंद्र सिंह की बेटी हनी कुमारी, संजीत कुमार की बेटी सृष्टि कुमारी (6), योगेंद्र सिंह की बेटी टुनि कुमारी (5) और धीरेंद्र सिंह का बेटा दिव्यांश कुमार (7) हैं। जबकि बाइक पर सवार लुखा कुमारी और राकेश कुमार भी गंभीर रुप से घायल हो गए।
विज्ञापन



अस्पताल में पहुंचे घायल स्कूली बच्चों के परिजन

सड़क हादसे की सूचना मिलने के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। स्थानीय लोग और जनप्रतिनिधियों ने पुलिस की मदद से सभी घायलों को इलाज के लिए बिंद प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। जहां स्कूल वैन पर सवार पांच बच्चे और बाइक पर सवार भाई-बहन की गंभीर स्थिति को देखते हुए बिहारशरीफ सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्कूल वैन में सवार एक बच्चे राहुल कुमार ने बताया कि वैन में कुल 15 बच्चे सवार थे। ओवरस्पीड होने के कारण स्कूल वैन मोटरसाइकिल से टकरा गई। वहीं, परिजनों की मानें तो चालक की गलती से यह पूरी घटना हुई है। वहीं, सड़क हादसे में घायल बच्चों को देखने सदर एसडीओ अभिषेक पलासिया सदर अस्पताल पहुंचे।


बिंद थानाध्यक्ष सुधीर कुमार ने बताया कि जहाना गांव के पास वैन और मोटरसाइकिल में आमने-सामने की टक्कर हो गई। इस घटना में वैन में सवार एक दर्जन बच्चे मामूली रूप से घायल हो गए हैं। वहीं, मोटरसाइकिल सवार भाई-बहन भी गंभीर रूप से जख्मी हो गए। उन्हें उपचार के लिए बिंद प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed