फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Femina Miss India 2023: Patna's daughter Tanushree included in top 30, will represent Bihar

Femina Miss India 2023: दिल्ली से भरा फॉर्म, मगर बिहारी होने के कारण बिहार से चुनी गईं, अब टॉप 30 में तनुश्री

Sat, 18 Feb 2023 04:20 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Sat, 18 Feb 2023 04:20 PM IST
सार

फेमिना मिस इंडिया 2023 में बिहार की तनुश्री भी अपना जलवा बिखेरेंगी। तनुश्री ने टॉप 30 कंटेस्टेंट में अपनी जगह बनाई है। ग्रैंड फिनाले में मिस इंडिया ताज के लिए पूरे भारत से आई कंटेस्टेंट से उनका मुकाबला हो गया। तनुश्री बिहार को रिप्रेजेंट करेंगी।  

विज्ञापन
Femina Miss India 2023: Patna's daughter Tanushree included in top 30, will represent Bihar
mina Miss India 2023 में टॉप 30 में बिहार की तनुश्री - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

फेमिना मिस इंडिया 2023 में बिहार की बेटी तनुश्री भी अपना जलवा बिखेरेंगी। तनुश्री ने टॉप 30 कंटेस्टेंट में अपनी जगह बनाई है। ग्रैंड फिनाले में मिस इंडिया ताज के लिए पूरे भारत से आई कंटेस्टेंट से उनका मुकाबला हो गया। तनुश्री का चुनाव बिहार को रिप्रेजेंट करने के लिए हुआ है। फिलहाल वह दिल्ली में रह रही हैं। मीडिया से बातचीत करने हुए तनुश्री ने बताया, " मिस इंडिया 2023 में दिल्ली को प्रेजेंट करने के लिए अप्लाई किया था। फेमिना मिस इंडिया में जगह के अनुसार फॉर्म भरने के लिए 3 क्राइटेरिया तय किए हैं। पहला जिस जगह आपका जन्म हुआ हो। दूसरा, जिस जगह पर आपके माता-पिता का जन्म हुआ हो। और तीसरा जहां आप वर्तमान में रहते हैं।

विज्ञापन


बिहार से भरा था फॉर्म 
तनुश्री ने बताया कि अपने राज्य (बिहार) से फॉर्म भरने के लिए उसने डेडलाइन मिस कर दिया था। इसके बाद उसने दिल्ली के लिए अप्लाई किया। लेकिन, लास्ट टाइम में उसे बिहार के लिए चयनित कर लिया गया। तनुश्री ने बताया कि वह टॉप 30 कंटेस्टेंट में अपनी जगह पक्की कर काफी खुश हूं। आपलोग मिस इंडिया बनने के लिए दुआ करें।
विज्ञापन


7 साल की थी, जब पापा दुनिया छोड़ गए
तनुश्री का जन्म पटना में हुआ और पूरा परिवार दानापुर में रहता है। जब वह 7 साल की थी, तब उसके पिता उसे छोड़ कर इस दुनिया से चले गए। पिता के जाने के बाद मां ने ही सारी जिम्मेदारियां उठाई। तनुश्री ने DPS, पटना से 12वीं तक की पढ़ाई पूरी की। परिनजों का कहना है कि तनुश्री को बचपन से ही मॉडलिंग का शौक था। मां ने कभी भी उन्हें मॉडलिंग के लिए नहीं रोका टोका है।
विज्ञापन
विज्ञापन


फैशन डिजाइनिंग में स्नातक किया
2015 में उसने मिस बिहार में हिस्सा लिया और इसमें वह फर्स्ट रनर अप रही। 2017 में मिस इंडिया लिए फॉर्म भरा था। इसमें वह बिहार से सिर्फ टॉप 3 तक ही जगह बना पाईं। इसके बाद फैशन डिजाइनिंग के लिए दिल्ली चली गईं। 2020 में फैशन पर्ल एकेडमी से फैशन डिजाइनिंग में स्नातक किया। इसके बाद तनुश्री ने मॉडलिंग शुरू कर दिया। कुछ समय तक संघर्ष के बाद तनुश्री ने बड़े-बड़े ब्रांड्स के साथ मिलकर काम किया। इसके बाद इस साल भी तनुश्री ने मिस इंडिया के लिए फॉर्म भरा, लेकिन सफलता नहीं मिली। तीसरी बार तनुश्री ने मिस इंडिया 2023 के लिए फॉर्म भरा। इस बार वह टॉप 30 में वह बिहार को रिप्रेजेंट करने के लिए चुनी गई हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed