{"_id":"650d5f4a84aadaf4b70f3378","slug":"fearless-miscreants-entered-house-and-cut-the-neck-of-the-mother-of-two-small-children-in-begusarai-2023-09-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar: बेखौफ बदमाशों ने घर में घुसकर दो छोटे बच्चों की मां की गर्दन काटी; गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar: बेखौफ बदमाशों ने घर में घुसकर दो छोटे बच्चों की मां की गर्दन काटी; गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती
Fri, 22 Sep 2023 03:03 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेगूसराय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेगूसराय
Published by: हिमांशु प्रियदर्शी
Updated Fri, 22 Sep 2023 03:03 PM IST
सार
Bihar Crime: परिजनों ने कहा कि पुलिस के द्वारा यह सूचना मिली कि पूजा को किसी ने गर्दन काटकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। आनन-फानन में जब सदर अस्पताल पहुंचे तो पूजा घायल अवस्था में पड़ी हुई थी। परिजनों ने यह भी आरोप लगाया है कि गांव के ही कुछ लड़कों के ऊपर मामला दर्ज किया था।
विज्ञापन
अस्पताल में भर्ती घायल महिला
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बिहार के बेगूसराय में बेखौफ अपराधियों ने एक बार फिर बड़ी वारदात को अंजाम दिया है। जहां बदमाशों ने घर में घुसकर धारदार हथियार से एक महिला की गर्दन पर वार कर दिया। उस हमले से महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। उसके बाद पुलिस ने उसे घायल अवस्था में इलाज के लिए बेगूसराय के सदर अस्पताल में भर्ती कराया। जहां महिला की स्थिति चिंताजनक बनी हुई है। इस घटना के बाद से इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। घटना नीमा चांदपुरा थाना क्षेत्र के चांदपुरा गांव की है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, घायल महिला की पहचान चांदपुरा गांव निवासी रंजीत चौधरी की पत्नी पूजा देवी के रूप में की गई है। परिजनों ने बताया कि महिला घर में अपने दो बच्चों के साथ रह रही थी। तभी कुछ अज्ञात अपराधी आए और जबरन धारदार हथियार से महिला की गर्दन को काटकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। वहीं, इस घटना को अंजाम देकर अपराधी मौके से फरार हो गए। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। फिर घायल अवस्था में महिला को वहां से उठाकर इलाज के लिए बेगूसराय के सदर अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उसकी स्थिति चिंताजनक बनी हुई है।
विज्ञापन
परिजनों ने कहा कि पुलिस के द्वारा यह सूचना मिली कि पूजा को किसी ने गर्दन काटकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। आनन-फानन में जब सदर अस्पताल पहुंचे तो पूजा घायल अवस्था में पड़ी हुई थी। परिजनों ने यह भी आरोप लगाया है कि गांव के ही कुछ लड़कों के ऊपर मामला दर्ज किया था। इसी आवेश में उन लड़कों ने इस घटना को अंजाम दिया है। उन्होंने यह भी बताया कि महिला गंभीर रूप से घायल होने के कारण बोल पाने में असमर्थ है। वहीं बदमाशों ने महिला के ऊपर किस वजह से धारदार हथियार से हमला किया, इसका अभी कुछ पता नहीं चल पाया है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की तहकीकात में जुटी हुई है।
विज्ञापन