फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   fdi will not apply in bihar

बिहार में नहीं लागू होगा एफडीआई

Fri, 07 Dec 2012 12:04 PM IST
पटना/इंटरनेट डेस्क
पटना/इंटरनेट डेस्क Updated Fri, 07 Dec 2012 12:04 PM IST
विज्ञापन
fdi will not apply in bihar

राज्य की उद्योग मंत्री डॉ. रेणु कुमारी कुशवाहा ने कहा है कि बिहार में एफडीआई लागू नहीं किया जाएगा। नीतीश सरकार लोगों को रोजगार देने का काम कर रही है, लेने का नहीं। बिहार में हरियाणा, पंजाब एवं अन्य प्रांतों के उद्यमी अपना उद्योग स्थापित कर रहे हैं। उद्यमियों को भूमि मुहैया कराने के लिए सरकार प्रयास कर रही है। उद्यमियों को ऋण मुहैया कराने के लिए बैंकों को निर्देश दिये गये है।

विज्ञापन


सोनपुर मेला के डाकबंगला मैदान में उद्योग मंडप प्रदर्शनी का उद्घाटन करते हुए मंत्री डॉ. कुशवाहा ने यह बात अपने संबोधन में कही। उन्होंने कहा कि विद्युत उत्पादन के लिए युद्धस्तर पर सरकार काम कर रही है ताकि यहां अधिक से अधिक उद्योग लगाये जा सकें। छोटे-बड़े उद्योगों के विकास के लिए कई महत्वपूर्ण योजनाएं चलायी जा रही हैं। बिहार के विकास के लिए विशेष राज्य का दर्जा दिया जाना अति आवश्यक है।
विज्ञापन


इस मांग को हम लेकर ही रहेंगे। सरकार कृषि रोडमैप में उद्योग को भी शामिल किया है इसका एकमात्र उद्देश्य उद्योग एवं उत्पादन को बढ़ाना है। उन्होंने मेले में प्रदर्शनी के औचित्य पर प्रकाश डालते हुए कहा कि इससे न केवल छोटे-छोटे उद्यमियों को प्रोत्साहन मिलता है बल्कि मेले में आये लाखों लोगों को सरकार की योजनाओं की जानकारी मिलती है। अगले वर्ष यह प्रदर्शनी मेले के नखास क्षेत्र में लगे इसलिए पर्यटन विभाग से बातचीत की जाएगी। इस अवसर पर उद्योग विभाग के प्रधान सचिव नवीन वर्मा, निदेशक शैलेश ठाकुर तथा उप निदेशक रविभूषण वर्मा समेत सैकड़ों लोग उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed