फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   FCI worker dies tragically in road accident in Arrah

Arrah News: सड़क दुर्घटना में एफसीआई कर्मी की दर्दनाक मौत, होली की खुशियां मातम में बदली

Wed, 27 Mar 2024 10:46 AM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आरा Published by: शबाहत हुसैन Updated Wed, 27 Mar 2024 10:46 AM IST
सार

Arrah News: आरा शहर के नवादा थाना क्षेत्र अंतर्गत गिरजा मोड़ पकड़ी गैस एजेंसी के समीप अज्ञात वाहन ने बाइक सवार एफसीआई कर्मी और उसके साले को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में एफसीआई कर्मी की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। जबकि बाइक पर बैठा उसका साला गंभीर रूप से जख्मी हो गया। 

विज्ञापन
FCI worker dies tragically in road accident in Arrah
सड़क दुर्घटना में एफसीआई कर्मी की दर्दनाक मौत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जिले के गिरजा मोड़ पकड़ी गैस एजेंसी के समीप अज्ञात वाहन की टक्कर से एफसीआई कर्मी की दर्दनाक मौत हो गई। जानकारी के अनुसार मृतक कृष्णागढ़ थाना क्षेत्र के बलुआ गांव निवासी स्वर्गीय जितेंद्र प्रसाद सिंह का पुत्र राहुल कुमार सिंह (28) है। वह एफसीआई में फील्ड ऑफिसर के पद पर सहरसा जिले में अनुबंध पर कार्यरत था। वर्तमान में नवादा थाना क्षेत्र के सर्किट हाउस में किराए के मकान में रहता था। जबकि जख्मी युवक नवादा थाना क्षेत्र के सर्किट हाउस निवासी अनिल सिंह का 30 वर्षीय पुत्र और मृतक का साला नीरज कुमार सिंह है। वहीं पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम आरा सदर अस्पताल में करवाया। 

विज्ञापन

दुर्घटना की सूचना पाकर पहुंचे परिजन
घटना को लेकर मृतक के बड़े भाई राजेश कुमार सिंह ने बताया कि दोनों बाइक से बाजार से वापस घर लौट रहे थे। उसी दौरान गिरजा मोड़ पकड़ी गैस एजेंसी के समीप किसी अज्ञात वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। जिससे उनके छोटे भाई राहुल कुमार सिंह की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। जबकि उनका साला नीरज कुमार सिंह गंभीर रूप से जख्मी हो गया। वहीं रोड ऐक्सिडेंट की सूचना मिलने के बाद परिजन फौरन घटनास्थल पर पहुंचे और दोनों को सदर अस्पताल ले आए। जहां डॉक्टर ने राहुल कुमार सिंह को देखकर मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed