फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Father was going by bike to get his son to take ITI exam in Arrah; Both died in a direct collision with car

Bihar Accident News: बेटे को ITI की परीक्षा दिलाने जा रहा था बाप; बाइक और कार की सीधी टक्कर में दोनों की मौत

Mon, 03 Jul 2023 08:11 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आरा Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Mon, 03 Jul 2023 08:11 PM IST
सार

मृतक के परिजन सोनू कुमार ने बताया कि दोनों बाप-बेटे आज बाइक पर सवार होकर आरा आ रहे थे। जहां आशीष चौधरी का आईटीआई का आरा शहर में किसी जगह एग्जाम होने वाला था। इसी दौरान चरपोखरी के पास कार और इनकी बाइक के बीच सीधी टक्कर हो गई।

विज्ञापन
Father was going by bike to get his son to take ITI exam in Arrah; Both died in a direct collision with car
दुर्घटनाग्रस्त कार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार के आरा में तेज रफ्तार कार ने एक बाइक में सीधी टक्कर मार दी। इस भीषण सड़क हादसे में बाइक सवार बाप-बेटे की मौत हो गई। घटना आरा-सासाराम स्टेट हाईवे पर चरपोखरी थाना क्षेत्र के अमरोजा-सियाडीह गांव के पास की है। मृतकों की पहचान पीरो थाना क्षेत्र के मोहन टोला गांव निवासी कलक्टर चौधरी के बेटे सच्चिदानंद चौधरी (40) और उनके पोते आशीष चौधरी (23) के रूप में हुई है।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, सच्चिदानंद चौधरी अपने बेटे को बाइक से आईटीआई का एग्जाम दिलाने के लिए आरा टाउन थाना क्षेत्र के इब्राहिम नगर धनुपरा स्थित गवर्नमेंट इंडस्ट्रियल ट्रेनिंग इंस्टिट्यूट में जा रहा था। इसी बीच चरपोखरी थाना क्षेत्र के अमरोजा-सियाडीह गांव के पास सामने से तेज रफ्तार कार ने उनकी बाइक में सीधी टक्कर मार दी। जहां इस हादसे में दोनों बाप-बेटे की मौत हो गई। जबकि इस दुर्घटना के बाद कार चालक घटनास्थल पर वाहन को छोड़ कर फरार हो गया।
विज्ञापन


मृतक सच्चिदानंद चौधरी और आशीष चौधरी


मृतक के परिजन सोनू कुमार ने बताया कि दोनों बाप-बेटे आज बाइक पर सवार होकर आरा आ रहे थे। जहां आशीष चौधरी का आईटीआई का आरा शहर में किसी जगह एग्जाम होने वाला था। इसी दौरान चरपोखरी के पास कार और इनकी बाइक के बीच सीधी टक्कर हो गई, जिसमें कार के नीचे बाइक सवार दोनों बाप-बेटे जख्मी हालत में टायर के अंदर फंस गए। इस दौरान मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों ने इसकी जानकारी परिजनों को दी। वहीं, वे घायल दोनों पिता-पुत्र को इलाज के लिए अस्पताल ले जा रहे थे। इसी दौरान बीच रास्ते में आशीष चौधरी की मौत हो गई। जबकि मृतक के घायल पिता सच्चिदानंद चौधरी को परिजनों ने गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया। लेकिन इलाज के दौरान उन्होंने भी दम तोड़ दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन


सदर अस्पताल के चिकित्सक डॉ. सूर्यकांत निराला ने बताया कि चरपोखरी थाना क्षेत्र से सड़क दुर्घटना का केस आया है। इसमें एक युवक की ब्रॉड डेथ हो गई है, जबकि एक की हालत गंभीर है। उसे बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया गया है।


वहीं, इस घटना की सूचना मिलते ही चरपोखरी थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस दोनों मृतक के शव का पोस्टमार्टम कराने और मामले की छानबीन के साथ आगे की कानूनी कार्रवाई में जुटी हुई है। बहरहाल घर में एक साथ दो लोगों की मौत के बाद परिजनों में मातम छाया गया है। मृतक के परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed