फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Farmer returning from in-laws' house died after his bike collided with a tree in Samastipur

Bihar News: बाइक के असंतुलित होकर पेड़ से टकराने पर व्यक्ति की मौत; ससुराल से वापस लौट रहा था किसान

Sun, 09 Jul 2023 08:39 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, समस्तीपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, समस्तीपुर Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Sun, 09 Jul 2023 08:39 PM IST
सार

स्थानीय लोगों ने बताया कि जब तंबाकू किसान कोठिया पुल के पास से गुजर रहे थे। तभी सामने से आ रही एक चार पहिया वाहन के कारण उनकी बाइक संतुलित हो गई और सड़क किनारे एक पेड़ से जा टकराई। अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत बता दिया।

विज्ञापन
Farmer returning from in-laws' house died after his bike collided with a tree in Samastipur
ताजपुर हाजीपुर मार्ग पर कोठिया पुल के पास हुआ हादसा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार के समस्तीपुर जिले के ताजपुर थाना क्षेत्र के ताजपुर हाजीपुर मार्ग पर कोठिया पुल के पास रविवार सुबह सड़क हादसे में एक किसान की मौत हो गई। वह कोठिया गांव के पास स्थित अपने ससुराल से सुबह बाइक से वापस लौट रहा था। इसी दौरान उसकी बाइक असंतुलित होकर कोठिया पुल के पास पेड़ से जा टकराई। मृतक किसान की पहचान समस्तीपुर जिले के रोसरा थाना क्षेत्र के रानी प्रति गांव के दिवंगत वैद्य किशन सिंह के बेटे वीरेंद्र सिंह (36) के रूप में की गई है। घटना की सूचना पर ताजपुर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, वीरेंद्र सिंह रोसरा के जाने-माने तंबाकू के कारोबारी हैं। वह शनिवार ससुराल में थे। रविवार को समस्तीपुर बाजार समिति में लगने वाले हाट में वह तंबाकू की खरीद-बिक्री करने के लिए सुबह बाइक से निकले थे। लोगों ने बताया कि जब वह कोठिया पुल के पास से गुजर रहे थे। तभी सामने से आ रही एक चार पहिया वाहन के कारण उनकी बाइक संतुलित हो गई और सड़क किनारे एक पेड़ से जा टकराई। इस हादसे में उनके सिर में गंभीर रूप से जख्म हो गया। हल्ला होने पर आसपास के लोगों ने उन्हें ताजपुर रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया। जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


ताजपुर थाना अध्यक्ष ब्रजकिशोर सिंह ने कहा कि घटना की सूचना मिलने के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया है। इस मामले में एक यूडी केस दर्ज किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed