{"_id":"5996a9144f1c1b27218b49b1","slug":"family-drown-in-water-after-heavy-flood-breaks-bridge-in-bihar-arariya","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिहार: बाढ़ से आया ऐसा सैलाब, 5 सेकेंड में पुल टूटा, बह गई जिंदगियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिहार: बाढ़ से आया ऐसा सैलाब, 5 सेकेंड में पुल टूटा, बह गई जिंदगियां
amarujala.com- presented by: मनीष कुमार
Updated Fri, 18 Aug 2017 03:56 PM IST
विज्ञापन
बिहार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिहार में बाढ़ के कहर ने लोगों की जिंदगियां तबाह कर दी है, हालात ये हैं कि लोगों को अपने घर छोड़कर नेशनल हाइवे पर आकर ठहरना पड़ रहा है। बाढ़ का सबसे खौफनाक मंजर वीडियो में कैद हुआ, जिसमें तीन लोग उसके सैलाब में ऐसे डूबे की वहां मौजूद हर शख्स के पैरों तले जमीन निकल गई।
विज्ञापन
ये हादसा अररिया जिले का है, जहां बाढ़ से कमजोर पड़ चुके पुल पर लोग अपनी जान बचाने के लिए आवाजाही कर रहे थे। कुछ लोग इस पुल से पार हो गए, लेकिन तीन जिसमें एक महिला और बच्ची भी थी, सैलाब की चपेट में आ गए।
विज्ञापन
दरअसल, महिला, बच्ची और शख्स जैसे ही सुरक्षित जगह पर आने की कोशिश कर रहे थे कि पुल अचानक से बीच में ही टूट गया और तीनों रफ्तार से बह रहे पानी में गिर गए।
विज्ञापन
बता दें कि बिहार में बाढ़ के चलते हालत बद से बदतर हो गए हैं। इसका आतंक इस कदर जारी है कि अब तक करीब 98 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 1 करोड़ से ज्यादा लोग प्रभावित हैं। पूरे के पूरे गांव जल मग्न हो गए हैं और चौंका देने वाली बात है कि लोगों को शवों को जलाने के लिए लकड़ी और जगह का अभाव है, इसलिए वे शव पानी में ही बहा रहे हैं।