Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Family Dispute Turns Tragic in Bihar's Paliganj, Police Seize Man's Body from Son River Bank

बिहार: पटना में पारिवारिक विवाद के बाद युवक की मौत, दाह संस्कार से पहले पुलिस ने शव को कब्जे में लिया

Tue, 24 Nov 2026 12:45 PM IST
पटना ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: पटना ब्यूरो Updated Tue, 24 Nov 2026 12:45 PM IST
सार

पटना के पालीगंज में एक परिवार के बीच लंबे समय से चल रहा विवाद दर्दनाक घटना में बदल गया। मंगलवार को सोन नदी किनारे उस वक्त पुलिस पहुंच गई, जब गांव के लोग एक व्यक्ति के अंतिम संस्कार की तैयारी कर रहे थे। पुलिस ने शव अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। जानिए क्या है पूरा मामला...

विज्ञापन
Family Dispute Turns Tragic in Bihar's Paliganj, Police Seize Man's Body from Son River Bank
आत्मदाह।

विस्तार

पटना के पालीगंज थाना क्षेत्र के उदयपुर गांव में पारिवारिक विवाद के बाद एक 42 वर्षीय युवक की मौत का मामला सामने आया है। मृतक की पहचान गांव निवासी स्व. राम इकबाल चौधरी के पुत्र उमेश चौधरी के रूप में हुई है। मंगलवार को ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस ने सोन नदी किनारे पहुंचकर दाह संस्कार से पहले ही शव को अपने कब्जे में ले लिया। घटना के बाद गांव में सनसनी फैल गई।

विज्ञापन


बताया जा रहा है कि उमेश चौधरी और उसकी पत्नी कलावती देवी के बीच पिछले करीब तीन वर्षों से विवाद चल रहा था। बताया जा रहा है कि सोमवार की रात भी दोनों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हुई थी। इसके बाद उमेश ने घर के एक कमरे में फांसी लगा ली। हालांकि, घटना की जानकारी परिजनों की ओर से पुलिस को नहीं दी गई। परिवार के लोग शव को अंतिम संस्कार के लिए सोन नदी किनारे ले गए थे।
विज्ञापन

भूकंप: नींद खुली और धरती डोली, कार्तिक पूर्णिमा की सुबह बिहार में लोगों को कैसा झटका लगा?
विज्ञापन
विज्ञापन


ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस
गांव के लोगों से सूचना मिलने के बाद पालीगंज थाना और महबलीपुर ओपी की पुलिस टीम मौके पर पहुंची। ओपी प्रभारी दीपक कुमार समेत पुलिसकर्मियों ने सोन नदी किनारे से शव को अपने कब्जे में लिया। इसके बाद एफएसएल टीम को भी मामले की जानकारी दी गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए पटना एम्स भेज दिया है।

पत्नी से पूछताछ कर रही पुलिस
बताया जाता है कि उमेश चौधरी की शादी करीब 20 वर्ष पहले हुई थी। उसके चार बेटे और एक बेटी हैं। ग्रामीणों के अनुसार, पति-पत्नी के बीच विवाद की एक वजह पत्नी पर शराब बेचने का आरोप भी था। हालांकि, इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। पालीगंज थानाध्यक्ष संतोष कुमार ने बताया कि ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को दाह संस्कार से पहले कब्जे में लिया। फिलहाल मृतक की पत्नी कलावती देवी से पूछताछ की जा रही है। पुलिस मामले की जांच और आगे की कानूनी कार्रवाई में जुटी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed