{"_id":"64c4c1479b69d9ac10099ec7","slug":"exorcist-maulvi-did-obscene-act-with-the-girl-student-in-siwan-hot-issue-on-social-media-2023-07-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News: झाड़-फूंक करने वाले मौलवी ने छात्रा के साथ की अश्लील हरकत; सोशल मीडिया पर गरमाया मुद्दा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News: झाड़-फूंक करने वाले मौलवी ने छात्रा के साथ की अश्लील हरकत; सोशल मीडिया पर गरमाया मुद्दा
Sat, 29 Jul 2023 01:08 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीवान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीवान
Published by: हिमांशु प्रियदर्शी
Updated Sat, 29 Jul 2023 01:08 PM IST
सार
Viral Video: सीवान में झाड़-फूंक करने वाले एक मौलवी द्वारा छात्रा के साथ अश्लील हरकत करने का मामला सामने आया है। इस घटना का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसे लेकर तरह-तरह की बातें हो रही हैं। हालांकि पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बिहार के सीवान में एक मौलवी द्वारा छात्रा के साथ अश्लील हरकत करने का मामला सामने आया है। इस घटना का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो आंदर थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है, जिसमें साफ-साफ देखा जा सकता है कि वीडियो में एक छात्रा के साथ मौलवी गलत हरकत कर रहा है। वहीं, छात्रा उसका विरोध नहीं करती दिख रही है। हालांकि अमर उजाला इस वीडियो की पुष्टि नहीं करता है।
विज्ञापन
वायरल वीडियो की तफ्तीश में सूत्रों के हवाले से जानकारी मिली है कि आंदर थाना क्षेत्र में एक पीर बाबा की मजार पर कुछ दिन से एक नया मौलवी वहां पर आकर झाड़-फूंक का काम करता है। जहां झाड़-फूंक कराने महिलाएं और छात्रा पहुंचती हैं। बताया जा रहा है कि पिछले कई दिनों से यह मौलवी इस छात्रा के साथ अश्लील हरकतें कर रहा था। इसी बीच किसी ने इसका वीडियो बना लिया और सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।
विज्ञापन
वीडियो में दिख रहा शख्स (कथित मौलवी) की पहचान आंदर थाना क्षेत्र के आंदर बाजार निवासी सलाउद्दीन अंसारी के तौर पर बताई जा रही है। वायरल वीडियो को लेकर गांव में तरह-तरह की बातें हो रही हैं। आंदर थाना प्रभारी कुमार वैभव ने वायरल वीडियो के बारे में कहा कि इसकी जानकारी मिली है। मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन