फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Examinees uproar at examination center in Nalanda, allegation of premature closure of gate, clash with police

Bihar: नालंदा में परीक्षा केंद्र पर परीक्षार्थियों का हंगामा, समय से पहले गेट बंद करने का आरोप, पुलिस से झड़प

Sun, 14 May 2023 12:25 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नालंदा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नालंदा Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Sun, 14 May 2023 12:25 PM IST
सार

मौके पर मौजूद एक अधिकारी ने बताया कि समय अनुसार ही परीक्षा केंद्र का गेट बंद हुआ है। परीक्षार्थियों का आरोप बेबुनियाद है। समय से परीक्षार्थी अपने केंद्र नहीं पहुंच सके। इसलिए ये लोग परीक्षा से वंचित रह गए हैं।

विज्ञापन
Examinees uproar at examination center in Nalanda, allegation of premature closure of gate, clash with police
परीक्षा केंद्र का गेट बंद होने के बाद हंगामा करते परीक्षार्थी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार में नालंदा के बिहारशरीफ के 29 केंद्रों पर मद्य निषेध सिपाही भर्ती की परीक्षा ली जा रही है। रविवार को कुछ परीक्षार्थी विलंब से सेंटर पहुंचे। तब तक परीक्षा केंद्र का गेट बंद हो चुका था। इसके बाद परीक्षार्थियों ने जमकर हंगामा किया। नगर थाना क्षेत्र के आरपीएस स्कूल के पास दर्जनों परीक्षार्थियों ने जमकर हंगामा किया, जब परीक्षा केंद्र का गेट नहीं खुला तो परीक्षार्थी बीच सड़क पर उतर आए और थोड़ी देर के लिए यातायात को रोक दिया।

विज्ञापन


इस घटना की सूचना नगर थाना पुलिस को मिली। उसके बाद गश्ती दल मौके पर पहुंचा और परीक्षार्थियों को खदेड़ दिया। इस दौरान कुछ परीक्षार्थियों के साथ पुलिस की हाथापाई भी हुई, तो कुछ परीक्षार्थियों को हिरासत में लेकर पुलिस अपने साथ चली गई। वहीं, परीक्षार्थियों ने आरोप लगाया है कि पुलिस ने उनके साथ बदतमीजी की और मारपीट भी की है।
विज्ञापन



परीक्षार्थी को हिरासत में लेती पुलिस

सिपाही भर्ती परीक्षा से वंचित परीक्षार्थियों ने आरोप लगाया कि समय से पहले ही परीक्षा केंद्र का गेट बंद कर दिया गया। इस कारण वे लोग परीक्षा देने से वंचित रह गए हैं। जबकि कई सेंटरों पर नौ बजे के बाद भी परीक्षार्थियों की एंट्री ली गई है। वहीं, कुछ परीक्षार्थियों ने ट्रैफिक का हवाला देते हुए लेट होने की वजह बताई। मामला जो भी हो अलग-अलग केंद्रों पर 100 से भी अधिक परीक्षार्थी लेट पहुंचने के कारण परीक्षा से वंचित रह गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


अधिकारी बोले- समय अनुसार ही परीक्षा केंद्र का गेट बंद हुआ
मौके पर मौजूद एक अधिकारी ने बताया कि समय अनुसार ही परीक्षा केंद्र का गेट बंद हुआ है। परीक्षार्थियों का आरोप बेबुनियाद है। समय से परीक्षार्थी अपने केंद्र नहीं पहुंच सके। इसलिए ये लोग परीक्षा से वंचित रह गए हैं। दरअसल, केंद्रीय चयन परिषद सिपाही भर्ती द्वारा मद्य निषेध उत्पाद एवं निबंधन विभाग में मद्य निषेध सिपाही के पद पर नियुक्ति के लिए परीक्षा का आयोजन हो रहा है। इसे लेकर बिहार शरीफ के 29 परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा ली गई। परीक्षा सुबह 10 बजे से शुरू हुई जो 12 बजे तक चली। 20,006 परीक्षार्थियों ने इस परीक्षा में भाग लिया।

Examinees uproar at examination center in Nalanda, allegation of premature closure of gate, clash with police
छात्र का इलाज चल रहा है। - फोटो : अमर उजाला
चोरी पकड़ी न जाए, इसलिए छत से कूद गया
इधर, सिपाही भर्ती की परीक्षा देने आया एक अभ्यर्थी अचानक छत से कूद गया। इसमें उसकी पैर की हड्डी टूट गई और सिर में भी गंभीर चोट लगी है। अभ्यर्थी का पुलिस अभिरक्षा में इलाज चल रहा है। दरसअल, लहेरी थाना क्षेत्र अंतर्गत बड़ी पहाड़ी प्लस टू स्कूल गोविंदपुर बेलदारी गांव निवासी रामनाथ कुमार सिपाही भर्ती की परीक्षा देने बड़ी पहाड़ी प्लस टू स्कूल आया था। वह पॉकेट में चीट पुर्जा लेकर परीक्षा देने पहुंचा था। जब चेकिंग होने लगी तो वह डर गया और छत से नीचे कूद गया है। इसमें वह घायल हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed