{"_id":"5a2f747b4f1c1b7a548c27f6","slug":"engineer-shot-dead-in-hajipur-adjoining-patna-in-bihar","type":"story","status":"publish","title_hn":"पटना से सटे हाजीपुर में सिंचाई विभाग के इंजीनियर की गोली मारकर हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पटना से सटे हाजीपुर में सिंचाई विभाग के इंजीनियर की गोली मारकर हत्या
टीम डिजिटल, अमर उजाला
Updated Tue, 12 Dec 2017 11:47 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक चित्र
हाजीपुर में सिंचाई विभाग के इंजीनियर की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। अपराधियों ने इस वारदात को पटना-छपरा एनएच-19 पर सोनपुर थाना क्षेत्र के शिवबच्चन चौक पर अंजाम दिया है।
खबरों के मुताबिक बिहार की राजधानी पटना से सटे हुए हाजीपुर में नेशनल हाइवे पर कुछ बदमाशों ने चलती हुई कार पर अंधाधुंध गोलीबारी की। जिसमें गोली गाड़ी में मौजूद इंजीनियर की छाती पर लगी और उसकी मौत हो गई।
मृतक इंजीनियर का नाम वीरमणि कुमार है और वे हाजीपुर में सिंचाई विभाग में बतौर एग्रीकल्चर इंजीनियर काम करते थे। कुमार पटना के कुर्जी के रहने वाले थे। शाम के वक्त वे हाजीपुर से पटना अपने घर जा रहे थे जब ये वारदात हुई।
विज्ञापन
पुलिस को वारदात की जानकारी मिली जिसके बाद वह मौका-ए-वारदात पर पहुंची। मृतक इंजीनियर के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए छपरा सदर अस्पताल भेज दिया गया। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।