'लालू की अंगुलियों पर नाच रहे इंजीनियर नीतीश'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिहार में सत्ता पाने के लिए मैदान पर तो जंग लड़ी ही जा रही है, नेता ट्विटर पर भी एक दूसरे को निशाना बनाने से पीछे नहीं रहना चाहते। ऐसा ही एक वाक्या सामने आया है जहां बीजेपी नेता सुशील कुमार मोदी ने ट्विटर से बांण छोड़कर महागठबंधन के नेता लालू प्रसाद यादव और नीतीश कुमार को निशाना बनाया है।
सुशील मोदी ने ट्वीट में लिखा है कि इंजीनियर नीतीश कुमार आज उस लालू प्रसाद की अंगुली पर नाच रहे हैं, जो भूत पिशाच में भरोसा रखते हैं और अपने नौवीं पास बेटे को पहली बार विधायक बनते हुए बिहार का नेतृत्व सौंपने का खुला एलान करते हैं।
सुशील मोदी ने सवाल पूछा है कि क्या महागठबंधन ने यह तय कर लिया है कि वह नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री न बनाने का फैसला कर चुका है?
इंजीनियर नीतीश कुमार आज उस लालू प्रसाद की अंगुली पर नाच रहे हैं, जो भूत-पिशाच में भरोसा रखते हैं और अपने नौवीं पास बेटे के पहली बार 1/1...
— Sushil Kumar Modi (@SushilModi) October 11, 2015
सुशील ने दी लालू को चुनौती
साथ ही मोदी ने लालू पर निशाना साधते हुए लिखा है कि लालू प्रसाद कहते हैं मैं गोमूत्र पिता हूं, गोबर का टीका लगाता हूं। वे गो पालकों का वोट लेने के लिए गाय को माता भी कहते हैं और दूसरे वोट बैंक पर नजर रख कर गोमांस खाने का समर्थन भी करते हैं।
गोबर का टीका तो उनके माथे पर कभी दिखा ही नहीं। गौरतलब है कि लालू की सुशील मोदी ने यह टिप्पणी तब की है जब लालू का बयान आया है कि उनका छोटा बेटा तेज प्रताप सिर्फ विधायक ही नहीं बनेगा, बल्कि एक समय बिहार का नेतृत्व भी करेगा।
साथ ही सुशील मोदी ने लालू को चुनौती दे डाली है कि वे गोबर का टीका माथे पर लगा कर दिखायें।