फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Enforcement directorate returned tejashwi yadav passport but go for honeymoon abroad india will wait

राहत: ED ने तेजस्वी यादव का पासपोर्ट लौटाया, पर विदेश में हनीमून मनाने के लिए करना पड़ेगा इंतजार

Fri, 31 Dec 2021 08:33 AM IST
प्रशांत कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना 
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना  Published by: प्रशांत कुमार झा Updated Fri, 31 Dec 2021 08:33 AM IST
सार

 आईआरसीटीसी घोटाले मामले में ईडी ने तेजस्वी यादव का पासपोर्ट जब्त किया था। दिल्ली के पटियाला हाउस कोर्ट में यह मामला चल रहा है। तेजस्वी ने विदेश जाने के लिए पासपोर्ट की मांग की थी। 

विज्ञापन
Enforcement directorate returned tejashwi yadav passport but go for honeymoon abroad india will wait
तेजस्वी यादव और राजेश्वरी यादव - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

लालू यादव के छोटे बेटे और बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव जल्द ही पत्नी रेचेल उर्फ राजश्री के साथ विदेश में हनीमून मनाने जा सकते हैं। प्रवर्तन निदेशालय ने तेजस्वी का पासपोर्ट लौटा दिया है। आईआरसीटीसी घोटाले मामले में ईडी ने तेजस्वी यादव का पासपोर्ट जब्त किया था। पिछले कई महीनों से ईडी ने तेजस्वी का पासपोर्ट जब्त करके रखा था। हालांकि, प्रवर्तन निदेशालय ने तेजस्वी का पासपोर्ट तो लौटा दिया है पर उनके पासपोर्ट की समय सीमा समाप्त हो चुकी है। 

विज्ञापन



9 दिसंबर को शादी के बाद से ही तेजस्वी अपनी पत्नी के साथ हनीमून पर जाने का प्लान बना रहे थे, लेकिन प्रवर्तन निदेशालय के पास उनका पासपोर्ट जमा होने के कारण वह कहीं बाहर नहीं जा पा रहे थे। इस दौरान तेजस्वी लगातार प्रवर्तन निदेशालय के संपर्क में थे और अपना पासपोर्ट वापस करने की अपील कर रहे थे जिसके बाद गुरुवार को प्रवर्तन निदेशालय ने उन्हें उनका पासपोर्ट लौटा दिया दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed