{"_id":"254ab41cfa223e4b499637dceb2732b6","slug":"encephalitis-in-bihar","type":"story","status":"publish","title_hn":"इंसेफ्लाइटिस से अब तक 11 बच्चों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इंसेफ्लाइटिस से अब तक 11 बच्चों की मौत
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
Updated Sat, 07 Jun 2014 02:18 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिहार के मुजफ्फरपुर में इंसेफ्लाइटिस से होने वाली मौतों का आंकडा बढ़ता जा रहा है। शुक्रवार को चार और बच्चों ने इस बीमारी से दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
सरकारी आंकडों के हिसाब से अभी तक 11 बच्चों की मौत हो गई है जबकि गैर सरकारी आंकडा करीब 20 मौतों का है।
पिछले साल भी इस बीमारी ने अकेले मुजफ्फरपुर में ही 150 से अधिक बच्चों की जान ले ली थी। साल 2012 में भी इस बीमारी के कारण 100 से ज्यादा बच्चों की मौत हुई थी।
विज्ञापन
ऐसा माना जा रहा है कि यह बीमारी 'एक्यूट इंसेफ्लाइटिस सिंड्रोम' AES है। डॉक्टरों के मुताबिक, बच्चों में तेज बुखार और शरीर में अकड़न इंसेफ्लाइटिस के लक्षण हैं।
विज्ञापन
इस बीमारी में बच्चों को ह्यूमिडिटी से बचाकर रखने की जरूरत होती है लेकिन मुजफ्फरपुर के जिन अस्पतालों में बच्चे भर्ती हैं वहां एसी या तो हैं नहीं या फिर काम नहीं कर रहे हैं।
मुजफ्फरपुर के जिलाधिकारी अनुपम कुमार ने गुरुवार शाम केजरीवाल अस्पताल पहुंचकर बीमार बच्चों को हाल जाना। उन्होंने पूरे जिले में बीमारी को लेकर अलर्ट भी जारी कर दिया है।
बिहार के स्वास्थ्य मंत्री रामधनी सिंह के निर्देश पर शुक्रवार को स्वास्थ्य विभाग की एक टीम मुजफ्फरपुर पहुंची। ये टीम अस्पतालों में चिकित्सा व्यवस्था की भी जांच करेगी।