{"_id":"641f0e16c75c76d8ea0822ba","slug":"eleven-policemen-suspended-in-illegal-sand-recovery-case-in-siwan-2023-03-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar: सिवान में अवैध बालू वसूली मामले में बड़ी कार्रवाई, करीब एक दर्जन पुलिसकर्मी किए गए सस्पेंड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar: सिवान में अवैध बालू वसूली मामले में बड़ी कार्रवाई, करीब एक दर्जन पुलिसकर्मी किए गए सस्पेंड
Sat, 25 Mar 2023 08:37 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिवान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिवान
Published by: हिमांशु प्रियदर्शी
Updated Sat, 25 Mar 2023 08:37 PM IST
सार
सिवान में दरोगा और पुलिसकर्मियों द्वारा महादेवा थाना ओपी क्षेत्र के हाईवे पर बालू वाली गाड़ियों से अवैध वसूली करने की सूचना सिवान एसपी को मिली थी। इस मामले की जांच के बाद एसपी शैलेश कुमार सिन्हा ने बड़ी कार्रवाई कर 11 पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर दिया है।
विज्ञापन
थाना सराय ओपी, सिवान
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बिहार के सिवान में अवैध बालू वसूली के मामले में लगभग एक दर्जन पुलिस कर्मी सस्पेंड किए गए हैं। इससे पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया है। यह मामला सराय ओपी थाना क्षेत्र का है। बताया जा रहा है कि सिवान में सराय ओपी थाना क्षेत्र के दरोगा द्वारा बालू वाली गाड़ियों से अवैध वसूली का मामला सीवान एसपी शैलेश कुमार सिन्हा के संज्ञान में गया। इसके बाद एसपी ने आरोपी पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई की।
मामला संज्ञान में आने के बाद एसपी शैलेश कुमार सिन्हा ने गोपनीय शाखा के कैप्टन शाहनवाज हुसैन को इसकी जांच का जिम्मा सौंपा। जांच रिपोर्ट आने के बाद सराय थाना क्षेत्र के छह पुलिसकर्मी और महादेवा ओपी थाना के पांच पुलिसकर्मी सस्पेंड किए गए हैं। इसके बाद से पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया है।
जानकारी के मुताबिक, सिवान में दरोगा और पुलिसकर्मियों द्वारा महादेवा थाना ओपी क्षेत्र के हाईवे पर बालू वाली गाड़ियों से अवैध वसूली करने की सूचना सिवान एसपी को मिली थी। इस मामले की जांच के बाद एसपी शैलेश कुमार सिन्हा ने बड़ी कार्रवाई की। इस कार्रवाई में 11 पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर दिया गया है।
विज्ञापन
सस्पेंड पुलिसकर्मियों में सराय ओपी थाना क्षेत्र के एसआई छत्रपति सिंह, चालक अरविंद कुमार, सिपाही जय नाथ यादव, सिपाही हृदया सिंह, सिपाही प्रेम कुमार यादव और सिपाही संजय कुमार हैं। इसके अलावा महादेवा ओपी थाना क्षेत्र के सस्पेंड किए गए पांच पुलिसकर्मियों में एसआई योगेंद्र पासवान समेत तीन सिपाही और एक गार्ड शामिल हैं।
सिवान में पुलिसकर्मियों पर हुई कार्रवाई के बाद सराय ओपी थाना प्रभारी उपेंद्र कुमार से बातचीत की गई। उन्होंने बताया कि अवैध बालू वसूली में सीवान एसपी शैलेश कुमार सिन्हा ने कुल छह पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर दिया है। वहीं, महादेवा ओपी थाना क्षेत्र के थाना प्रभारी योगेंद्र पासवान ने बताया कि महादेवा ओपी थाना से कुल पांच पुलिसकर्मियों को सस्पेंड किया गया है। इस पूरे मामले पर सिवान एसपी शैलेश कुमार सिन्हा से बातचीत करने की कोशिश की गई, लेकिन उनसे संपर्क नहीं हो सका।