फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Election commission to do air vigilence for election in Bihar

बिहार चुनावः नक्सल प्रभावित इलाकों में आकाश से होगी निगरानी

Thu, 10 Sep 2015 08:02 PM IST
Updated Thu, 10 Sep 2015 08:02 PM IST
विज्ञापन
Election commission to do air vigilence for election in Bihar

बिहार के नक्सल प्रभावित इलाकों में शांतिपूर्ण मतदान चुनाव आयोग के लिए बड़ी चुनौती है। आयोग भी इस चुनौती को महसूस कर रहा है। लिहाजा त्रिस्तरीय सुरक्षा प्लान बनाया गया है।

विज्ञापन


इसके तहत आकाश से हेलीकाप्टरों द्वारा निगरानी की जाएगी और जमीन पर बारुदी सुरंगों का पता लगाकर उसे निष्क्रिय करने के लिए विशेषज्ञों की विशेष टीम की तैनाती की जाने वाली है। जंगली इलाकों में घुड़सवार बल का भी बड़े पैमाने पर उपयोग होगा। इसमें अर्द्धसैनिक बलों के अलावा बिहार पुलिस के विशेष टीम भी होगी।
विज्ञापन


बिहार के 38 में से 29 जिले नक्सलवादी हिंसा की चपेट में हैं। नक्सलवादी गुट चुनाव बहिष्कार का ऐलान करते रहे हैं। इसके लिए कई इलाकों में मतदान करने पर अंजाम भुगतने की चेतावनी भरे पोस्टर दिखने लगे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


चुनाव आयोग ने इसे गंभीरता से लिया है। आयोग के सूत्रों के मुताबिक ऐसी शिकायतें आ रही हैं कि कुछ प्रत्याशी भी प्रतिद्वंदियों के खिलाफ नक्सली गुटों का इस्तेमाल कर सकते हैं। विरोधी प्रत्याशियों के वोट बैंक वाले इलाके में नक्सलियों से मार्च कराकर दहशत फैलाने की आशंका जताई गई है।

आयोग ने बनाया त्रिस्तरीय सुरक्षा प्लान

Election commission to do air vigilence for election in Bihar

आयोग ने इन मुद्दों पर गौर करते हुए हर मतदान केंद्र पर केंद्रीय सशस्त्र बल तैनात करने का फैसला लिया है। पिछले चुनाव में नक्सलियों की धमकी का खास असर नहीं दिखा था लेकिन की इलाकों में मतदान का प्रतिशत कम होने के पीछे भय के माहौल को जिम्मेदार माना गया था।

चुनाव आयोग मतदाताओं के अलावा मतदान कर्मियों की सुरक्षा के लिए भी इंतजाम करेगा। मतदान केंद्र, मतदान सामग्री और चुनाव प्रक्रिया से जुड़ी हर गतिविधियों में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम के लिए कार्ययोजना बनाई गई है। आयोग ने 38 पुलिस पर्यवेक्षक भी तैनात करने का फैसला लिया है जिसमें आईपीएस अधिकारी होंगे।

नक्सली इलाकों के जानकार अफसरों को इस तैनाती में वरीयता दी जाएगी। नक्सल प्रभावित जंगल के इलाकों में मतदान केंद्रों तक चुनाव सामग्री पहुंचाने के लिए भी हेलीकाप्टरों की मदद ली जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed