फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Election Commission started work of intensive review of voter list in Bihar

Bihar: बिहार में मतदाता सूची की गहन समीक्षा, दल बढ़ा सकते हैं एजेंट; EC ने पुनरीक्षण को तैनात किए 98498 बीएलओ

Sun, 29 Jun 2025 06:21 AM IST
दीपक कुमार शर्मा अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Published by: दीपक कुमार शर्मा Updated Sun, 29 Jun 2025 06:21 AM IST
सार

 निर्वाचन आयोग की तरफ से जारी बयान के मुताबिक, भारत का संविधान सर्वोच्च है। सभी नागरिक, राजनीतिक दल और निर्वाचन आयोग इसका पालन करते हैं। आयोग के मुताबिक, बिहार में होने जा रहे विधानसभा चुनाव में कोई भी पात्र मतदाता अपने अधिकार से वंचित न रह जाए, यह सुनिश्चित करने के लिए विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) में 
 

विज्ञापन
Election Commission started work of intensive review of voter list in Bihar
भारत निर्वाचन आयोग - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

बिहार में मतदाता सूची की समीक्षा को लेकर विपक्षी दलों के आरोपों के बीच भारतीय निर्वाचन आयोग ने शनिवार को बताया कि मतदाता पात्रता की पुष्टि के लिए गहन पुनरीक्षण का काम सफलतापूर्वक शुरू हो चुका है। मतदाता सूची में कोई त्रुटि न रहने देना सुनिश्चित करने के लिए सभी मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय और क्षेत्रीय दलों ने पहले ही 1,54,977 बूथ स्तरीय एजेंट (बीएलए) नियुक्त कर लिए हैं। वे चाहें तो अभी और बीएलए नियुक्त कर सकते हैं।

विज्ञापन


निर्वाचन आयोग की तरफ से जारी बयान के मुताबिक, भारत का संविधान सर्वोच्च है। सभी नागरिक, राजनीतिक दल और निर्वाचन आयोग इसका पालन करते हैं। आयोग के मुताबिक, बिहार में होने जा रहे विधानसभा चुनाव में कोई भी पात्र मतदाता अपने अधिकार से वंचित न रह जाए, यह सुनिश्चित करने के लिए विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) में सांविधानिक प्रावधानों का पूरी तरह पालन किया जा रहा है। राज्य में प्रत्येक पात्र मतदाता की पुष्टि के लिए आयोग के पास पहले से 77,895 बूथ लेवल अधिकारी (बीएलओ) हैं और नए मतदान केंद्रों के लिए लगभग 20,603 और भी बीएलओ नियुक्त किए जा रहे हैं। एसआईआर से संबंधित सभी गतिविधियां तय समय के अनुसार अच्छी तरह आगे बढ़ रही हैं।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: WB: छात्रा के साथ दुष्कर्म पर राज्य में सियासी उबाल; पुलिस ने BJP की रैली रोकी, कई भाजपाई नेता हिरासत में
विज्ञापन
विज्ञापन


पुराने मतदाताओं से भरा रहे सत्यापन फॉर्म
बिहार के मौजूदा सभी 7,89,69,844 निर्वाचकों के लिए नए गणना फॉर्म (ईएफ) की छपाई और घर-घर जाकर इन्हें बांटने का काम सभी 243 निर्वाचन-क्षेत्रों में शुरू किया जा चुका है। नए गणना फॉर्म (ईएफ) को ऑनलाइन भरने की प्रक्रिया भी शुरू की जा चुकी है। राज्य के कुल मतदाताओं में से 4.96 करोड़ निर्वाचकों के नाम जनवरी 2003 में पिछली गहन समीक्षा के समय से ही सूची में है, उन्हें बस सत्यापन के लिए गणना फॉर्म भरकर उसे जमा करना है।

  • आयोग ने बताया कि सभी मंडलीय आयुक्त और जिला मजिस्ट्रेट एसआईआर के दौरान सभी बीएलओ की पूर्णकालिक सेवाएं ले रहे हैं। पंजीकृत मोबाइल नंबरों पर एसएमएस भी भेजे जा रहे हैं। एसआईआर के दौरान एक लाख से अधिक वॉलंटियर वास्तविक निर्वाचकों, वृद्ध, बीमार, दिव्यांगजन, गरीब और अन्य कमजोर समूहों की सहायता करेंगे।

ये भी पढ़ें: MEA: भारत ने पाकिस्तान के आरोप किए खारिज; वजीरिस्तान में हुए हमले को लेकर पाकिस्तानी सेना ने दिया था बयान
 

दो दशक बाद शुरू हुई गहन समीक्षा, सितंबर तक चलेगी
बिहार में 2003 के बाद यह पहला मौका जब मतदाता सूची की गहन समीक्षा की जा रही है। हालांकि, चुनावों के दौरान इसमें आवश्यक संशोधन होते रहे हैं। आयोग ने गणना प्रपत्र भरने की अवधि 25 जून से 26 जुलाई तक निर्धारित की है। मतदाता सूची का पहला मसौदा प्रारूप 1 अगस्त 2025 को प्रकाशित किया जाएगा। इस पर 1 अगस्त से 1 सितंबर तक दावे और आपत्तियां जताई जा सकेंगी। अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन 30 सितंबर 2025 को किया जाएगा।

संबंधित वीडियो

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed