{"_id":"68604383294d4e74d40a03b8","slug":"india-slams-pakistan-for-seeking-to-blame-it-for-attack-in-waziristan-2025-06-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"MEA: भारत ने पाकिस्तान के आरोप किए खारिज; वजीरिस्तान में हुए हमले को लेकर पाकिस्तानी सेना ने दिया था बयान","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
MEA: भारत ने पाकिस्तान के आरोप किए खारिज; वजीरिस्तान में हुए हमले को लेकर पाकिस्तानी सेना ने दिया था बयान
Sun, 29 Jun 2025 02:04 AM IST
शिव शुक्ला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: शिव शुक्ला
Updated Sun, 29 Jun 2025 02:04 AM IST
सार
भारत ने बीती रात खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के वजीरिस्तान इलाके में हुए आत्मघाती हमले के लिए उसे दोषी ठहराने के प्रयास पर पाकिस्तान की कड़ी आलोचना की है।
विज्ञापन
भारत बनाम पाकिस्तान।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारत ने वजीरिस्तान में हुए हमले के लिए उसे दोषी ठहराने की पाकिस्तान की कोशिश को खारिज कर दिया है। विदेश मंत्रालय ने कहा कि वह पाकिस्तानी सेना के उस बयान को खारिज करता है, जिसमें वजीरिस्तान में शनिवार को हुए हमले के लिए भारत को दोषी ठहराने की कोशिश की गई है। गौरतलब है कि इस हमले में कम से कम 13 सुरक्षाकर्मी मारे गये और 24 घायल हो गये थे।
विज्ञापन
विदेश मंत्रालय ने कहा कि हमने पाकिस्तानी सेना का आधिकारिक बयान देखा है, जिसमें 28 जून को वजीरिस्तान में हुए हमले के लिए भारत को दोषी ठहराया गया है। पाकिस्तानी सेना का यह बयान निंदनीय है। हम इस बयान को पूरी अवमानना के साथ अस्वीकार करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
बता दें कि शनिवार को उत्तर पश्चिमी पाकिस्तान में एक सैन्य काफिले को निशाना बनाकर किए गए आत्मघाती बम विस्फोट में 13 सैनिक मारे गए थे। हमले में दर्जनों लोग घायल भी हो गए थे। सूत्रों के मुताबिक, उत्तरी वजीरिस्तान जिले के खड्डी इलाके में आज सुबह एक आत्मघाती हमलावर ने विस्फोटकों से लदे वाहन को बम निरोधक इकाई के माइन-रेसिस्टेंट एम्बुश प्रोटेक्टेड (एमआरएपी) वाहन से भिड़ा दिया।
विस्फोटकों से लदे वाहन की सैन्य काफिले से टक्कर
पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के उत्तरी वजीरिस्तान जिले में एक स्थानीय सरकारी अधिकारी ने कहा कि एक आत्मघाती हमलावर ने विस्फोटकों से लदे वाहन की सैन्य काफिले से टक्कर करवा दी। विस्फोट में 13 सैनिक मारे गए। इसके अलावा 10 सैन्यकर्मी और 19 नागरिक घायल हो गए। यह क्षेत्र तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (टीटीपी) के निशाने पर रहता है। घटना की जिम्मेदारी हाफिज गुल बहादुर समूह के एक उप-गुट उसुद अल-हरब ने ली है। बावजूद इसके पाकिस्तान ने इस हमले के लिए भारत को जिम्मेदार ठहराया है। हाल के महीनों में यह उत्तरी वजीरिस्तान में सबसे घातक घटनाओं में से एक है, जिसमें गंभीर सुरक्षा चिंताएं खड़ी की हैं।