{"_id":"5f5205d78ebc3e338a011edc","slug":"election-commission-conduct-all-the-65-by-elections-general-assembly-elections-of-bihar-election-around-the-same-time","type":"story","status":"publish","title_hn":"चुनाव आयोग का एलान, 29 नवंबर से पहले बिहार में हो जाएंगे विधानसभा चुनाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चुनाव आयोग का एलान, 29 नवंबर से पहले बिहार में हो जाएंगे विधानसभा चुनाव
Fri, 04 Sep 2020 03:13 PM IST
अनवर अंसारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
Published by: अनवर अंसारी
Updated Fri, 04 Sep 2020 03:13 PM IST
विज्ञापन
Bihar election (सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : ANI
बिहार विधानसभा चुनाव के साथ-साथ देश की एक लोकसभा और 65 विधानसभा सीटों पर चुनाव होंगे। चुनाव आयोग ने इसकी घोषणा की है। आयोग ने कहा है कि बिहार में नई सरकार के गठन की प्रक्रिया 29 नवंबर से पहले कर ली जाएगी। हालांकि, अभी तक बिहार चुनाव की तारीखों को लेकर कोई एलान नहीं हुआ है, लेकिन जल्द ही इस संबंध में घोषणा की जाएगी।
विज्ञापन
चुनाव आयोग ने कहा, आयोग ने निर्णय लिया है कि बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान देश की एक लोकसभा सीट और 65 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव कराए जाएंगे। उपचुनाव और बिहार विधानसभा चुनाव को एक साथ कराने के पीछे की वजह कानून व्यवस्था और संबंधित रसद की आसानी से आवाजाही सुनिश्चित करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
आयोग ने कहा, बिहार विधानसभा चुनावों की समय सारणी के साथ-साथ इन उपचुनावों की घोषणा आयोग द्वारा उचित समय पर की जाएगी। गौरतलब है कि बिहार में इस साल विधानसभा चुनाव होने हैं। कोरोना काल में यह पहला चुनाव होगा।
वहीं, देश की एक लोकसभा और 65 विधानसभा सीटें खाली हैं। उपचुनावों को लेकर आज चुनाव आयोग की अहम बैठक हुई है। इस बैठक में सभी प्रदेशों के चुनाव अधिकारी मौजूद थे। बैठक में उनके द्वारा पेश की गई रिपोर्ट पर समीक्षा की गई।
Announcement of the schedule of Bihar General Assembly elections as well as these by-elections will be done by the Commission at an appropriate time: Election Commission of India https://t.co/j05jezzIHI
— ANI (@ANI) September 4, 2020