{"_id":"a303af339acf0f8f0355da1d39bd9682","slug":"election-campaign-of-laloo-and-nitish","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिहार: लालू और नीतीश मिलकर करेंगे प्रचार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिहार: लालू और नीतीश मिलकर करेंगे प्रचार
ब्यूरो/अमर उजाला, पटना
Updated Sun, 27 Jul 2014 11:12 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिहार विधानसभा की दस सीटों पर होने वाले उपचुनाव में राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव और जदयू नेता नीतीश कुमार एक साथ मिलकर प्रचार करेंगे। करीब 20 वर्ष बाद यह पहला मौका होगा, जब दोनों नेता एक साथ किसी चुनावी मंच पर दिखेंगे।
विज्ञापन
जदयू के प्रदेश अध्यक्ष वशिष्ठ नारायण सिंह ने कहा है कि राजद और जदयू के बीच सीटों के तालमेल को लेकर सहमति बन गई है। राजद उनकी पार्टी को चार सीटें देने पर तैयार हो गया है।
विज्ञापन
जाले विधानसभा क्षेत्र को लेकर दोनों दलों के बीच सहमति नहीं बन पा रही थी। इस संबंध में औपचारिक ऐलान अभी नहीं किया गया है। माना जा रहा है कि 30 जुलाई के बाद इस संबंध में घोषणा हो सकती है।
विज्ञापन
समझौते के अनुसार राजद 4, जदयू 4 और कांग्रेस 2 सीटों पर लड़ेगी।
राजनगर, छपरा, बांका और मोहिउद्दीन नगर से राजद, जबकि मोहनिया, हाजीपुर, परबत्ता और जाले जदयू के हिस्से में आया है। नरकटियागंज और भागलपुर से कांग्रेस अपना उम्मीदवार खड़ा करेगी। दस सीटों पर 21 अगस्त को वोट डाले जाएंगे।