फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Election 2024: VIP may join NDA, Mukesh Sahni said these things before going to Delhi

Election 2024 : एनडीए में शामिल हो सकती है वीआईपी, दिल्ली जाने से पहले मुकेश सहनी ने कह दी यह बातें

Sun, 10 Mar 2024 05:56 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आदित्य आनंद Updated Sun, 10 Mar 2024 05:56 PM IST
सार

जहां हम लड़ते है और जहां हम जिसे दुश्मन टारगेट कर लेते हैं, उसे हारना पड़ता है, यह हमारी पहचान है। जिनको अधिक से अधिक सीटें जीतना है उन्हें वीआईपी पार्टी जरूरत है और हमारी भी अपनी मांग है।

विज्ञापन
Election 2024: VIP may join NDA, Mukesh Sahni said these things before going to Delhi
मुकेश सहनी - फोटो : एएनआई (फाइल)

विस्तार

महागठबंधन और राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन में शीट शेयरिंग को लेकर मंथन जारी है। इसी बीच विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) और इनके प्रमुख मुकेश सहनी एक बार फिर से चर्चा में हैं। सूत्रों का कहना है कि वह जल्दी ही एनडीए में शामिल हो सकते हैं। इसलिए दिल्ली जा रहे हैं।  'अमर उजाला' ने पहले ही बता दिया था कि वीआईपी की एनडीए में एंट्री की तैयारी है और इसका प्लान कैसा होगा, यह भी बता दिया था- देखें यह लिंक। इधर, पटना एयरपोर्ट पर मीडिया से बातचीत के दौरान मुकेश सहनी ने कहा कि दिल्ली से ही सबकुछ होना है, इसलिए अब वहीं जा रहे हैं। कुछ निजी कार्य भी हैं।
विज्ञापन


हमारी मांग को जो मानेगा, सहमति देगा, उसके साथ जाएंगे
वीआईपी प्रमुख ने कहा कि बिहार की राजनीति में वीआईपी और निषाद समाज विशेष, अलग भूमिका में है। हमारे पास अपना जनाधार है। बोचहा, कुढ़नी, सिमरी बख्तियारपुर में हुए उप चुनाव का परिणाम इसका प्रमाण है। उन्होंने कहा कि जहां हम लड़ते है और जहां हम जिसे दुश्मन टारगेट कर लेते हैं, उसे हारना पड़ता है, यह हमारी पहचान है। जिनको अधिक से अधिक सीटें जीतना है उन्हें वीआईपी पार्टी जरूरत है और हमारी भी अपनी मांग है। हमारी मांग को जो मानेगा, सहमति देगा, उसके साथ जाएंगे। बता दें कि
विज्ञापन


भाजपा मुकेश सहनी को मुजफ्फरपुर सीट दे सकती है
हमारी भी इच्छा है कि देश में सरकार के साथ रहकर काम करे। हमारी मांग दिल्ली, पश्चिम बंगाल की तरह बिहार, झारखंड और उत्तर प्रदेश में निषादों को आरक्षण देने की मांग है, अभी तो कोई भी पूरा नहीं कर सकता है, लेकिन सहमति दे सकता है। सहनी ने दावा किया कि आने वाले समय में आपको वीआईपी की ताकत दिखाई देगी। बता दें कि कुछ दिन पहले ही सियासी गलियारे में यह चर्चा थी कि मुकेश सहनी जल्दी ही महागठबंधन में शामिल हो सकते हैं। लेकिन, उनकी दिल्ली यात्रा के एनडीए में जाने की अटकलों को तेज कर दी। सूत्रों की मानें तो भाजपा मुकेश सहनी को मुजफ्फरपुर सीट दे सकती है। 2019 में लोकसभा चुनाव में वीआईपी महागठबंधन के साथ मिलकर मुजफ्फपुर समेत तीन सीट पर चुनाव लड़ी थी।  
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed