फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Election 2024: Sheet sharing in NDA; Meeting in Delhi; Chirag Paswan, Pashupati Paras, JDU, BJP, HAM: Bihar

Election 2024: 16 सीट पर चुनाव लड़ेगी सीएम नीतीश की पार्टी! पारस, मांझी और कुशवाहा को लेकर एनडीए में मंथन जारी

Sun, 17 Mar 2024 11:54 AM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आदित्य आनंद Updated Sun, 17 Mar 2024 11:54 AM IST
सार

एनडीए में जीतन राम मांझी, उपेंद्र कुशवाहा, पशुपति पारस लोकसभा सीट देने को लेकर मंथन जारी है। इधर, सीएम नीतीश कुमार की पार्टी को 16 सीटें मिलने की बात सामने आ रही है।

विज्ञापन
Election 2024: Sheet sharing in NDA; Meeting in Delhi; Chirag Paswan, Pashupati Paras, JDU, BJP, HAM: Bihar
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी तथा अन्य भाजपा नेताओं के साथ पीएम मोदी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) में जीतन राम मांझी, उपेंद्र कुशवाहा, पशुपति पारस की पार्टी को लोकसभा सीट शेयरिंग को लेकर मंथन जारी है। इधर, सीएम नीतीश कुमार की पार्टी को 16 सीटें मिलने की बात सामने आ रही है। जदयू के वरीय नेता और राष्ट्रीय प्रवक्ता केसी त्यागी ने कहा है कि हमारी पार्टी 16 सीटों पर चुनाव लड़ने जा रहे हैं। इतने ही सीटों पर हमारे सांसद हैं। इस बार थोड़े फेरबदल के साथ 16 सीटें हमें मिल गईं। वहीं जदयू के सांसद और सीएम नीतीश कुमार के करीबी सांसद संजय झा ने कहा है कि एनडीए में सीट शेयरिंग की बात अंतिम चरण में है। जल्द ही लिस्ट जारी हो जाएगी।

विज्ञापन


जल्द ही बिहार में सीट शेयरिंग को लेकर घोषणा
पशुपति कुमार पारस ने भी हाजीपुर, समस्तीपुर और नवादा पर प्रत्याशियों के नाम की घोषणा कर दी है। उन्होंने स्पष्ट कहा है कि हमारे साथ न्याय नहीं हो रहा। हमलोग एनडीए की लिस्ट का इंतजार कर रहे। इसके बाद हमलोग कोई कदम उठाएंगे। उनके इस बयान ने भाजपा के शीर्ष नेतृत्व के माथे पर शिकन ला दी है। हालांकि, चर्चा पशुपति पारस की पार्टी को समस्तीपुर सीट देने की थी। लेकिन, उनके बागी तेवर के बाद कुछ बदलाव हो सकता है। वहीं उपेंद्र कुशवाहा तीन और पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी दो सीट मांग रहे। इन्हें एक-एक सीट मिलने बात सामने आ रही है। चिराग पासवान की पार्टी भी पांच सीट मिलने का दावा कर रही है। मुकेश सहनी भी मुजफ्फरपुर समेत दो लोकसभा सीट चाह रहे हैं। शीर्ष नेतृत्व जल्द ही बिहार में सीट शेयरिंग को लेकर घोषणा कर देगी। 
विज्ञापन


यह हो सकता है एनडीए में सीट शेयरिंग का फॉर्मूला

  • भाजपा- 17
  • जदयू - 16
  • लोजपा (रा.) - 5
  • हम - 1
  • राष्ट्रीय लोक मोर्चा- 1

हाजीपुर सीट से चुनाव लड़ने का दावा कर रहे पारस
वहीं चुनाव लड़ने के सवाल पर पशुपति पारस ने कहा कि हमारी किसी से कोई बातचीत नहीं हुई है। लेकिन, हम हाजीपुर से चुनाव लड़ेंगे। जहां से आरएलजेपी के सीटिंग सांसद हैं, वहां से ही वो लोकसभा चुनाव लड़ेंगे। नवादा से चंदन सिंह और समस्तीपुर से प्रिंस राज चुनाव लड़ेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन


 


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed