फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Election 2024: Sanjay Jaiswal arrives to meet Sanjay Kushwaha amid delay in seat sharing in NDA, BJP

Election 2024 : एनडीए में सीट बंटवारे में देरी के बीच कुशवाहा से मिलने पहुंचे संजय; दोनों ने क्या कहा, जानें

Fri, 08 Mar 2024 04:36 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आदित्य आनंद Updated Fri, 08 Mar 2024 04:36 PM IST
सार

सीट शेयरिंग के सवाल पर पूर्व केंद्रीय मंत्री ने कहा कि एनडीए में सीट बंटवारे को लेकर कहीं कोई दिक्कत नहीं है। सीट का बंटवारा जब हो जायेगा तब सभी लोगों को बता दिया जायेगा।

विज्ञापन
Election 2024: Sanjay Jaiswal arrives to meet Sanjay Kushwaha amid delay in seat sharing in NDA, BJP
उपेंद्र कुशवाहा और संजय जायसवाल। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राष्ट्रीय जनतांत्रिक गहठबंधन में सीट बंटवारे के मंथन के बीच भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल अचानक पूर्व केंद्रीय मंत्री उपेंद्र कुशवाहा से मिलने उनके आवास पर पहुंच गए। दोनों नेताओं के बीच 20 मिनट तक बातचीत हुई। इधर, मुलाकात के बाद संजय जयसवाल ने था कि आज मैं केंद्रीय मंत्री को शिवरात्रि की शुभकामनाएं देने आया था। हम सभी एनडीए के साथी हैं। ऐसे ही एक दूसरे से मुलाकात करते रहते हैं। वहीं पर केंद्रीय मंत्री उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि हमलोग एनडीए का हिस्सा हैं। हमलोग एक साथ हैं। वहीं सीट बंटवारे के सवाल पर कहा कि एनडीए में सीट बंटवारे को लेकर कहीं कोई दिक्कत नहीं है। सीट का बंटवारा जब हो जायेगा तब सभी लोगों को बता दिया जायेगा।

विज्ञापन


इसी कारण बाकी डील भी अटकी है
जदयू की राजग में वापसी का मतलब 40 में से 39 सीटें उसके पास है। अब उसे इसे अगले चुनाव में 40 में 40 करने के लिए सहयोगियों को भी संतुष्ट करना है और अपने पास संख्या भी पहले के मुकाबले ठीक रखनी है। चाणक्या इंस्टीट्यूट ऑफ पॉलिटिकल राइट्स एंड रिसर्च के अध्यक्ष सुनील कुमार सिन्हा कहते हैं- "भाजपा 17 सीटें तो अपने पास रखेगी ही। बाकी सीटें जदयू, लोजपा के दोनों गुटों, कुशवाहा और मांझी की पार्टी में बांटेगी। अगर वह समझाते हुए या कुछ अंदरूनी डील कर ऐसा सहजता से कर पाती है तो फायदे में रहेगी, वरना थोड़ी परेशानी में रहेगी। मौजूदा हालत में बहुत अंतर नहीं पड़ेगा, लेकिन किसी का अभी बिछड़ना सामने वाले को मजबूत कर सकता है। लगता है कि इसी पर सीट बंटवारा भी अटका है और इसी कारण बाकी डील भी अटकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed