फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Election 2024: JDU announces Lok Sabha candidates, Sunil Kumar Pintu, Lovely Anand, Nitish Kumar, Bihar News

Election 2024: लोकसभा चुनाव के लिए जदयू ने 16 उम्मीदवारों की लिस्ट जारी की, दो सांसद का टिकट कटा, देखें सूची

Sun, 24 Mar 2024 12:37 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आदित्य आनंद Updated Sun, 24 Mar 2024 12:37 PM IST
सार

जनता दल यूनाइटेड के दफ्तर में वरिष्ठ नेता वशिष्ठ नारायण सिंह ने 16 सीटों पर लोकसभा प्रत्याशियों के नाम का एलान किया है। 

विज्ञापन
Election 2024: JDU announces Lok Sabha candidates, Sunil Kumar Pintu, Lovely Anand, Nitish Kumar, Bihar News
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

सीएम नीतीश कुमार की पार्टी ने लोकसभा चुनाव को लेकर प्रत्याशियों के नाम का एलान कर दिया है। जदयू ने 16 प्रत्याशियों ने नाम की घोषणा की है। सीतामढ़ी के सांसद और जदयू नेता सुनील कुमार पिंटू का टिकट कट गया है। उनके जगह विधान परिषद के सभापति देवेश चंद्र ठाकुर को टिकट दिया गया है। सीवान की सांसद कविता सिंह का भी टिकट कट गया है। उनके जगह विजयालक्ष्मी देवी को पार्टी ने लोकसभा उम्मीवार बनाया है।

विज्ञापन


विज्ञापन


विधायक गोपाल मंडल को भी टिकट नहीं मिला
वहीं चुनाव से पहले ही लोकसभा चुनाव लड़ने की घोषणा कर चुके विधायक गोपाल मंडल को भी टिकट नहीं दिया गया। वहीं किशनगंज लोकसभा सीट से 2019 जदयू के टिकट पर चुनाव लड़ने वाले सैयद महमूद अशरफ के जगह पार्टी ने मुजाहित आलम को टिकट दिया है। वहीं शिवहर से लवली आनंद के नाम पर पार्टी ने मुहर लगाई है। जनता दल यूनाइटेड के दफ्तर में वरिष्ठ नेता वशिष्ठ नारायण सिंह ने 16 सीटों पर लोकसभा प्रत्याशियों के नाम का एलान किया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जानिए किस लोकसभा से कौन बने जदयू उम्मीदवार

  • वाल्मीकि नगर- सुनील कुमार
  • शिवहर - लवली आनंद
  • सीतामढ़ी - देवेश चंद्र ठाकुर
  • झंझारपुर- रामप्रीत मंडल
  • सुपौल- दिलेश्वर कामत
  • किशनगंज- मुजाहिद आलम
  • कटिहार- दुलालचंद्र गोस्वामी
  • पूर्णिया- संतोष कुमार कुशवाहा
  • मधेपुरा- दिनेश चंद्र यादव
  • गोपालगंज- डॉ. आलोक कुमार सुमन
  • सीवान- विजयालक्ष्मी देवी
  • भागलपुर - अजय कुमार मंडल
  • बांका - गिरिधारी यादव
  • मुंगेर - राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह
  • नालंदा- कौशलेंद्र कुमार
  • जहानाबाद- चंदेश्वर आजाद

एक दिन पहले ही सुनील कुमार पिंटू ने यह कहा था
सांसद सुनील कुमार पिंटू का सोशल मीडिया पर लिखा गया बयान खूब वायरल हो रहा। पिंटू के द्वारा ट्वीट किया गया है कि "चुनाव लड़ना तय है" "नेतृत्व पर भरोसा है" "नेतृत्व के फैसले का इंतजार है" अंत में उन्होंने लिखा है "जय मां जानकी"। टिकट कटने के बाद अब सुनील कुमार पिंटू निर्दलीय चुनाव लड़ते हैं या किसी दल से यह तो आने वाला वक्त ही बताएगा। लेकिन, यह स्पष्ट है कि वह बगावत जरूर करेंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed