फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Election 2024: Grand alliance meeting in RJD office; Manoj Jha, Postal Ballot, Election Commission, Counting

Election 2024 : डीएम और चुनाव पर्यवेक्षकों को राजद की खुली धमकी; किसी का कॉल आए, मगर इस बार ऐसा किया तो ...

Mon, 03 Jun 2024 04:32 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आदित्य आनंद Updated Mon, 03 Jun 2024 04:32 PM IST
सार

राज्यसभा सांसद मनोज झा ने कहा कि एग्जिट पोल्स के बहाने जिनको पैसे कमाने थे, वह कमा ले। नेताओं ने एग्जिट पोल को "खर्च का तमाशा" बताया और आरोप लगाया कि कुछ लोग एग्जिट पोल से करोड़ों की कमाई कर चुके हैं।

विज्ञापन
Election 2024: Grand alliance meeting in RJD office; Manoj Jha, Postal Ballot, Election Commission, Counting
राजद सांसद मनोज झा। - फोटो : सोशल मीडिया।

विस्तार

राष्ट्रीय जनता दल के कार्यालय में बिहार में महागठबंधन के नेताओं ने संयुक्त रूप से प्रेस कांफ्रेंस किया। सभी नेताओं ने बिहार में 25 से अधिक सीटें जीतने का दावा किया। इसके बाद राष्ट्रीय जनता दल के राज्यसभा सांसद मनोज झा ने बड़ी धमकी दी है। उन्होंने कहा कि हर चरण की मतगणना के बाद सारे प्रत्याशी को संतुष्ट नहीं कर पाये तब तक दूसरे चरण की गिनती शुरू नहीं होनी चाहिए। अगर इस बार भी 2020 की तरह पोस्टल बैलेट का तमाशा देखा गया तो इस बार कड़ा प्रतिकार होगा। कई प्रत्याशियों को 17C फॉर्म नहीं दिए गए हैं। मतगणना शुरू होने से पहले स्ट्रॉंग रूम से काउंटिंग टेबल तक की वीडियो रिकॉर्डिंग करने की अनुमति दी जाए या एक-एक EVM की गिनती की पूरी जानकारी दी जाए। उन्होंने कहा कि इस बार किसी भी तरह की धोखाधड़ी की कोशिश चुनाव आयोग द्वारा की गई तो जनता के साथ सबसे बड़ा अन्याय होगा। मनोज झा ने कहा कि नीतीश कुमार अभी अधिकारियों के विवेक से निर्णय ले रहे हैं। जब वे खुद से फैसला लेंगे तो वह फैसला अलग होगा।

विज्ञापन


25 से ज्यादा सीट हमलोग जीतने जा रहे हैं
मनोज झा ने कहा कि हमारे महागठबंधन के नेता कल दिल्ली और आज चुनाव आयोग के पास गए थे। ये सारी बातें लिखित में चुनाव आयोग को दी गई हैं और मौखिक रूप से भी जानकारी दी जा रही है। मनोज झा ने कहा कि इस बार एग्जिट पोल्स के झांसे में बिहार की जनता फंसने वाले नहीं हैं। हमने जनता का सर्वे देखा है। तेजस्वी यादव का बिहार में कैंपेन दिखा है। एक तरफ नौकरी, गैस-सिलेंडर पांच रुपये में, महिलाओं को पांच सौ रुपये वहीं दूसरी तरफ मंगलसूत्र, मटन, मछली, भैंस खोल लेगा जैसे मुद्दे थे। तेजस्वी यादव के नेतृत्व ने पूरे महागठबंधन के कैंपेन के आधार पर 25 से ज्यादा सीट हम जीतने जा रहे हैं। यह बात आपको कल पता चल रहा है।

विज्ञापन

एग्जिट पोल से करोड़ों की कमाई कर चुके हैं
मनोज झा ने कहा कि एग्जिट पोल्स के बहाने जिनको पैसे कमाने थे, वह कमा ले। नेताओं ने एग्जिट पोल को "खर्च का तमाशा" बताया और आरोप लगाया कि कुछ लोग एग्जिट पोल से करोड़ों की कमाई कर चुके हैं। मनोज झा ने सभी DM, RO, ARO से अपील की कि कोई गड़बड़ी न करें, वरना स्थिति नियंत्रण से बाहर हो जाएगी। वहीं सीपीआई सचिव रमेश नरेश पांडेय ने कहा कि इस बार महागठबंधन कम से कम तीस सीटें जीतने जा रहा है। कांग्रेस प्रवक्ता राजेश राठौड़ ने कहा कि एग्जिट पोल, एग्जिट पोल नहीं हैं। महागठबंधन ने पोस्टल बैलेट के दंश को झेला है। वहीं शक्ति यादव ने कहा कि इस बार का परिणाम चौकाने वाला होगा और उन्होंने जनता को चौकाने वाला ही परिणाम देखने का वादा किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed