{"_id":"5ae5cfec4f1c1b6e098b6efd","slug":"eight-people-dead-in-bhagalpur-after-the-boat-capsized-in-kosi-river","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिहारः भागलपुर में नाव डूबने से 8 लोगों की मौत, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिहारः भागलपुर में नाव डूबने से 8 लोगों की मौत, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भागलपुर
Updated Sun, 29 Apr 2018 07:35 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिहार के भागलपुर जिले में रविवार को लोगों से भरी एक नाव कोसी नदी में डूब गई। समाचार एजेंसी एएनआई से मिली जानकारी के मुताबिक इस हादसे में डूबने से 8 लोगों की मौत हुई है। हादसे का शिकार हुए लोगों को बचाने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है।
विज्ञापन
घटना का पता चलते ही मौके पर पहुंची रेस्क्यू टीम ने 7 लोगों को बचा लिया है। हालांकि अभी इस बात की जानकारी नहीं मिल सकी है कि घटना के वक्त नाव में कितने लोग सवार थे। इस घटना के बाद मौके पर सैकड़ों लोग इकट्ठा हो गए हैं। हादसे की वजह नाव में क्षमता से ज्यादा लोगों के बैठने को बताया जा रहा है।
विज्ञापन
Eight people dead in Bhagalpur after the boat they were travelling in capsized in Kosi river. Seven people rescued. More details awaited #Bihar pic.twitter.com/f9D6ySYyZe
विज्ञापन विज्ञापन— ANI (@ANI) April 29, 2018
आपको बता दें कि अक्टूबर में बिहार के छपरा में नदी में नाव पलटने की घटना सामने आई थी। यह घटना छपरा के पानापुर की थी, जहां करीब 15 लोगों नाव पलटने की वजह से डूब गए थे। मिली जानकारी के मुताबिक डूबने वालों में सभी किसान थे।
वहीं सितंबर में यूपी के बागपत के काठा गांव में यमुना में नाव पलटने की खबर सामने आयी थी। जानकारी मिली थी कि हादसे में करीब 50 लोग नदी में डूबे थे।