{"_id":"59a85386-7d72-11e2-9052-d4ae52bc57c2","slug":"eight-killed-with-six-policemen-in-naxal-attack","type":"story","status":"publish","title_hn":"नक्सली हमले में छह पुलिसकर्मियों समेत आठ की मौत ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नक्सली हमले में छह पुलिसकर्मियों समेत आठ की मौत
पटना/इंटरनेट डेस्क
Updated Sat, 23 Feb 2013 10:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गया जिले के रोशनगंज थाना क्षेत्र में शुक्रवार दोपहर नक्सलियों के बारूदी सुरंग विस्फोट में छह पुलिसकर्मियों समेत आठ लोगों की मौत हो गई। बारासोत गांव से एक पुलिस जीप में छह पुलिसकर्मी और दो ग्रामीण थाने लौट रहे थे तभी रास्ते में नक्सलियों ने उनको अपना शिकार बना लिया।
विज्ञापन
गया के पुलिस अधीक्षक (नगर) अख्तर हुसैन ने बताया कि स्थानीय बाल विकास परियोजना पदाधिकारी के अनुरोध पर बांके बाजार प्रखंड के बारासोत गांव में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के चयन कार्यक्रम में सुरक्षा उपलब्ध कराकर एक पुलिस जीप से छह पुलिसकर्मी और दो ग्रामीण लौट रहे थे। इसी दौरान उचला गांव के समीप नक्सलियों द्वारा किए गए बारूदी सुरंग विस्फोट की चपेट में पुलिस जीप आ गई। विस्फोट इतना भयानक था कि जीप के परखचे उड़ गए।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि इस विस्फोट में जीप पर सवार सहायक अवर निरीक्षक (एएसआई) प्रदुम्न राय सहित छह पुलिसकर्मियों और बारासोत निवासी रमेश मिस्त्री एवं सिरसा गांव निवासी पवन कुमार की मौत हो गई। सूत्रों के मुताबिक घटनास्थल से नक्सली पुलिसकर्मियों के कुछ हथियार भी अपने साथ ले गए हैं जबकि दो हथियार क्षतिग्रस्त हो गए हैं, जिसे पुलिस ने बरामद किया है।
विज्ञापन
मगध प्रक्षेत्र के पुलिस उप महानिरीक्षक (डीआईजी) एन एच खान ने बताया कि क्षेत्र में नक्सलियों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है, जिसमें केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के जवानों को भी लगाया गया है। घटनास्थल बिहार और झारखंड की सीमा पर बताया जा रहा है।