लालू के खिलाफ चुनाव आयोग ने दर्ज कराई FIR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लालू प्रसाद यादव एक बार फिर से विवादों में घिर गए हैं। इस बार का विवाद किसी दूसरी राजनीतिक पार्टी के साथ नहीं, बल्कि चुनाव आयोग के साथ है।
लालू प्रसाद यादव के खिलाफ बिहार के वैशाली में एफआईआर दर्ज कराई गई है। ये एफआईआर चुनाव आयोग की तरफ से दर्ज कराई गई है। लालू प्रसाद यादव पर आरोप है कि वो जाति के आधार पर वोट मांग रहे हैं।
ये आरोप लालू की तरफ से एक रैली में दिए गए बयान के बाद लगाया गया है। लालू प्रसाद यादव ने कहा था कि ये अगड़ा-पिछड़ा की लड़ाई है, जिस पर आपत्ति जताते हुए चुनाव आयोग ने लालू प्रसाद यादव के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है।
सुशील मोदी पर भी हो चुका है केस दर्ज
चुनावी रैलियों में बीजेपी नेता सुशील कुमार मोदी की तरफ से मतदाताओं को लैपटॉप, रंगीन टेलीविजन और धोती-साड़ी देने के वायदे के चलते उनके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई जा चुकी है।
ये प्राथमिकी बिहार के भबुआ थाने में दर्ज कराई है। हालांकि, पार्टी इस प्राथमिकी का विरोध कर रही है और निर्वाचन आयोग से इस मामले में दखल देने की अपील की है।