फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   East Central Railway: two female drivers and guards used to drive the goods train

पूर्व मध्य रेलवे- पहली बार दो महिला ड्राइवर और गार्ड ने चलाई मालगाड़ी, बनाया इतिहास

Sun, 29 Jul 2018 10:35 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sun, 29 Jul 2018 10:35 AM IST
विज्ञापन
East Central Railway: two female drivers and guards used to drive the goods train
दोनों लोको पायलट सोनी कुमारी, विभा कुमारी और गार्ड स्वाति स्वरूप।

पूर्व मध्य रेलवे में पहली बार दो महिला ड्राइवर और गार्ड ने मालगाड़ी चलाई। मालगाड़ी को हरी झंडी दिखाते ही नारी सशक्तिकरण की प्रेरक कहानियों में एक और कहानी जुड़ गई। उन्होंने व्हिसल बजाई और लोको पायलट को मालगाड़ी पढ़ाने का इशारा किया। गार्ड की वर्दी में गार्ड ब्रेक पर सवार होने से पहले एक बार ब्रेक को स्पर्श किया और निकल पड़ी जीवन के नए सफर पर।

विज्ञापन


शुक्रवार को दानापुर स्टेशन से किसी ट्रेन का पूर्णरूपेण परिचालन महिला क्रु कर्मचारियों (गार्ड एवं लोको पायलट सहित) द्वारा किया गया। दो लोको पायलट सोनी कुमारी, विभा कुमारी और गार्ड स्वाति स्वरूप ने ट्रेन दानापुर स्टेशन से लेकर फतुहा तक चलाई। इन दोनों स्टेशन के बीच की दूरी 31 किमी है।
विज्ञापन


इस दौरान हर स्टेशन पर स्टेशन मास्टरों ने ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस मालगाड़ी में बुक किया हुआ सामान रखा था। यह दानापुर स्टेशन से दोपहर 1 बजकर 10 मिनट पर चली और 2 बजकर 35 मिनट पर फतुहा यार्ड पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन


दानापुर डीआरएम रंजन प्रकाश ठाकुर ने बताया कि पैसेंजर ट्रेन को पायलट करना आसान है लेकिन एक मालगाड़ी चलाना बहुत कठिन होता है। उन्होंने कहा कि इन महिला लोको पायलट्स और महिला गार्ड के लिए मालगाड़ी चलाने की यह शुरुआत है। आगे कम दूरी और दिन में मालगाड़ी चलाने के लिए इनकी मदद ली जाएगी।


दानापुर स्टेशन में 16 सीसीटीवी कैमरे भी लगाए गए। ये कैमरे निर्भया फंड से आए बजट से लगाए गए हैं। निर्भया फंड की घोषणा 2013 में केंद्र सरकार ने की थी। इस फंड को देश में महिला सुरक्षा पर खर्च किया जाना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed