फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   earthquake has come because modi is telling a lie to people: lalu

लालू बोले मोदी के झूठ की वजह से ही भूकंप आ रहा

Sun, 31 May 2015 04:27 AM IST
Updated Sun, 31 May 2015 04:27 AM IST
विज्ञापन
earthquake has come because modi is telling a lie to people: lalu

राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद ने शनिवार को पटना के गांधी मैदान में आयोजित निषाद रैली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर जमकर निशाना साधा। लालू ने कहा कि मोदी के झूठ की वजह से ही भूकंप आ रहा है। मोदी सरकार झूठ की सरकार है।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि बिहार विधानसभा चुनाव में भाजपा का प्रजातंत्र फेल हो जाएगा। लालू और नीतीश का वोट मिल गया, तो भाजपा का कहीं निशान नहीं मिलेगा। नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए लालू ने कहा कि लोकसभा चुनाव से पहले मोदी ने कहा था कि काला धन लाएंगे और सबके खाते में साढ़े 15 लाख रुपये जमा होगा। अब मोदी बताएं कि पैसा कब मिलेगा।
विज्ञापन


लालू ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि आपके खाते में पैसा तो मोदी ने नहीं डाला, लेकिन आपसे जमीन छीनकर विदेशियों को दे रहे हैं। लालू ने कहा कि मोदी प्रचार के माध्यम से गरीबों के हितैषी बन रहे हैं और मनरेगा, इंदिरा आवास जैसी योजनाओं में कटौती हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


हर साल पांच करोड़ बेरोजगारों को रोजगार देने की बात कही गई थी, सरकार बनी तो बहाली पर रोक लगा दी गई। उन्होंने मोदी सरकार को हर मोर्चे पर फेल बताया।

'रैली की भीड़ से मैं संतुष्ट नहीं'

earthquake has come because modi is telling a lie to people: lalu

लालू ने कहा कि स्कूल-कॉलेज के दिनों में मैं भैंस चराता था, रिक्शा चलाता था और यहां तक कि वेटनरी कॉलेज में चाय भी बनाता था। मैंने कभी इन बातों का प्रचार नहीं किया, लेकिन मोदी चाय बेचने का प्रचार करते घूम रहे हैं। आपको आवाज देने वाला लालू आज सड़क पर है।

लालू को न्यायालय पर पूरा भरोसा है। लालू ने कहा कि मैं सभी नेताओं का खेल देख रहा हूं। रैली की भीड़ से मैं संतुष्ट नहीं हूं। हम चुनाव में निषाद भाइयों को टिकट देंगे।

लालू ने कहा कि आरएसएस ने मुकेश को भेजा है, जो हर जगहों पर मल्लाह रैली कर रहा है। लालू ने रैली में नीतीश को भी निमंत्रण दिया था, लेकिन आखिरी वक्त में नीतीश तबीयत खराब होने का कारण बताकर रैली में नहीं आए। चर्चा थी कि रैली में नीतीश और लालू एक साथ मंच साझा कर सकते हैं, लेकिन ऐसा नहीं हो सका।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed