बिहार: स्कूल में पिस्टल लहराने वाला नाबालिग भेजा गया किशोर सुधार गृह, पुलिस कर रही पूछताछ
घटना कटरा थाना क्षेत्र के चंगेल हाईस्कूल में मंगलवार की है। जहां क्लास में बच्चे पढ़ाई कर रहे थे, इसी दौरान नाबालिग छात्र बैग में बंदूक लेकर क्लास में आ धमका और अन्य छात्रों पर धौंस जमाने लगा।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के कटरा स्थित हाई स्कूल में उस समय अफरा तफरी मच गई जब एक लड़का गोलियों से भरे पिस्टल लेकर क्लास में आ गया और हवा में लहराने लगा। छात्र के हाथ में पिस्टल देख पूरे स्कूल परिसर में दहशत और भय का माहौल मच गया। छात्र इधर-उधर भगाने लगे। शिक्षक भी रूम में छिपकर छात्र से बंदूक फेंकने की मांग कर लगे। सूचना पर पहुंचे कुछ ग्रामीणों ने छात्र को पीछे से दबोच कर उससे बंदूक छीनी और उससे गोलियां निकालकर पहले तो उसकी पिटाई की और फिर पुलिस के हवाले कर दिया।
घटना कटरा थाना क्षेत्र के चंगेल हाईस्कूल में मंगलवार की है। जहां क्लास में बच्चे पढ़ाई कर रहे थे, इसी दौरान नाबालिग छात्र बैग में बंदूक लेकर क्लास में आ धमका और अन्य छात्रों पर धौंस जमाने लगा। छात्र की इस करतूत से स्कूल में अफरा तफरी मच गई। शिक्षक भी जान बचाने के लिए क्लासरूम में छुप गए। शिक्षक ने कई बार उसे बंदूक फेंकने के लिए कहा, लेकिन वह पिस्टल अपने साथ लहराता रहा। बाद में ग्रामीणों की मदद से नाबालिग छात्र को पकड़ा गया।
पुलिस मामले की जांच में जुटी
मुजफ्फरपुर पूरबी के डीएसपी मनोज कुमार पांडेय ने कहा कि 16 साल का नाबालिग लड़का स्कूल में पिस्टल लेकर पहुंच गया था। सूचना मिलने पर पुलिस ने नाबालिग को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की, लेकिन उसने अभी तक कोई सही जवाब नहीं दिया है। नाबालिग होने के कारण पुलिस किसी प्रकार की सख्ती नहीं बरत रही है। अपने स्तर से और विभिन्न स्रोतों से जानकारी जुटाई जा रही है। फिलहाल उसे बाल सुधार गृह में भेज दिया गया है।
Bihar | A 16-yr-old student of a govt school was detained by police for carrying a pistol to school in Katra, Muzaffarpur dist on Oct 5, currently lodged at a juvenile correctional home, say police
We're questioning him to gather more info: MK Panday, Dy SP East, Muzaffarpur pic.twitter.com/BamQqPtS4C — ANI (@ANI) October 7, 2021