फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   During the Tazia procession in Banka, a dozen people were badly burnt due to electric current

Bihar News: ताजिया जुलूस में हाई वोल्टेज तार की चपेट में आने से दर्जन भर लोग झुलसे; सभी अस्पताल में भर्ती

Sat, 29 Jul 2023 04:50 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांका
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांका Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Sat, 29 Jul 2023 04:50 PM IST
सार

Bihar News: ताजिया जुलूस में बिजली करने की घटना की सूचना मिलने के बाद बांका एसडीएम अरुण कुमार सिंह और बेलहर एसडीपीओ ने कटोरिया रेफरल अस्पताल पहुंच कर लोगों से घटना की जानकारी ली। उन्होंने अस्पताल प्रबंधन से घायलों का इलाज ढंग से करने का निर्देश दिया।

विज्ञापन
During the Tazia procession in Banka, a dozen people were badly burnt due to electric current
बांका एसडीएम अरुण कुमार सिंह और बेलहर एसडीपीओ घायलों से मिलने अस्पताल पहुंचे - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मातम का पर्व मोहर्रम पूरे बांका जिले में मनाया जा रहा है, जिसको लेकर जिला प्रशासन मुस्तैद भी है। लेकिन एक चूक से बड़ी घटना होते-होते रह गई। दरअसल, बांका के कटोरिया प्रखंड में मोहर्रम को लेकर ताजिया जुलूस निकाला जा रहा था। इस दौरान हाई वोल्टेज बिजली के तार की चपेट में आने से जुलूस में शामिल करीब दर्जन भर लोग झुलस गए। सभी घायल लोगों को कटोरिया रेफरल अस्पताल लाया गया। जहां सभी का इलाज जारी है। घटना बांका जिले के सुईया थाना क्षेत्र के अबरखा की है।

विज्ञापन


बिजली के करंट से झुलसे लोगों में असगर अंसारी पिता रफीक अंसारी, मो. फकरुद्दीन अंसारी पिता हारून मियां, मुख्तार अंसारी पिता कादिर अंसारी, आलम अंसारी पिता हेमताली मियां, मो. रज्जाक अंसारी पिता कादिर अंसारी, अमजद अंसारी पिता सुलेमान, मोइन अंसारी, सरफुद्दीन मियां, कस्मीर अंसारी, नजमिन्न बीबी, रजाबुल अंसारी और अकबर अंसारी शामिल हैं।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, थाना क्षेत्र के जैरुआ गांव से ताजिया अखाड़ा के लिए निकला था और अबरखा आते-आते बिजली के तार की चपेट में आ गया। घटना को लेकर कुछ समय तक जुलूस में अफरातफरी का माहौल भी कायम हो गया था। घटना की जानकारी मिलते ही बांका एसडीएम अरुण कुमार सिंह और बेलहर एसडीपीओ ने कटोरिया रेफरल अस्पताल पहुंचकर लोगों से घटना की जानकारी ली। फिर उन्होंने अस्पताल प्रबंधन से घायलों का इलाज ढंग से करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


साथ ही बिजली विभाग के लापरवाह कर्मी के विरुद्ध उचित कार्रवाई करने की बात भी कही। वैसे मोहर्रम के दौरान ताजिया जुलूस को लेकर सुबह और शाम तब तक बिजली आपूर्ति ठप रखी जाती है जब तक कि सभी ताजिये अपने निश्चित स्थान पर लौट न जाएं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed