फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   due to the closure of rs 500-1000 notes a rape victim-family wandering hours

500 के नोट लेने से एंबुलेंस ड्राइवर का इनकार, घंटों तड़पती रही रेप पीड़िता बच्ची

Thu, 10 Nov 2016 01:47 PM IST
टीम डिजीटल/ अमर उजाला /दिल्ली
टीम डिजीटल/ अमर उजाला /दिल्ली Updated Thu, 10 Nov 2016 01:47 PM IST
विज्ञापन
due to the closure of rs 500-1000 notes a rape victim-family wandering hours
- फोटो : social media

500 और 1000 के नोट बंद होने के कारण बिहार के बेगूसराय में एक रेप पीड़िता मासूम को एंबुलेंस के लिए घंटों भटकना पड़ा। क्योंकि एंबुलेंस चालक 500 और 1000 के नोट लेने से इंकार कर दिया। जिले के फुलवाड़िया थाना क्षेत्र के मालती गांव में 5 साल की एक मासूम के साथ एक दरिंदे ने रेप की घटना को अंजाम दिया और बेसुध हालत में उसे सड़क किनारे फेंक दिया।

विज्ञापन


परिजनों ने बच्ची को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया। लेकिन हालत बिगड़ने पर डॉक्टरों ने उसे पीएमसीएच रेफर कर दिया। लेकिन 500 और 1000 के नोट होने की वजह से एंबुलेंस ड्राइवर ने बच्ची को ले जाने से इनकार कर दिया।
विज्ञापन


 

परिजनों ने दौड़-भाग कर छोटी राशि के नोट इकट्ठा किए

due to the closure of rs 500-1000 notes a rape victim-family wandering hours

पीड़ित बच्ची के एक रिश्तेदार ने बताया कि पहले तो एंबुलेंस ड्राइवर ने बिना पैसे के जाने से मना किया। फिर 500 और 1000 का नोट लेने से इनकार कर दिया। इसके बाद बच्ची के घरवालों ने दौड़-भाग कर छोटी राशि के नोट इकट्ठा किए।

इसके बाद भी ड्राइवर खाना खाने की बात कह कर इतंजार कराता रहा। बच्ची की खराब हालत का भी उस पर कोई असर नहीं पड़ा। इस मामले को लेकर कोई अधिकारी अब बोलने को तैयार नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed