{"_id":"650ad6fc969fda77160968f3","slug":"drunk-doctor-died-in-suspicious-condition-in-jamui-marks-found-on-neck-there-was-a-dispute-with-wife-2023-09-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News: नशे में चिकित्सक की संदिग्ध अवस्था में मौत, गर्दन पर मिले निशान; पत्नी से चल रहा था विवाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News: नशे में चिकित्सक की संदिग्ध अवस्था में मौत, गर्दन पर मिले निशान; पत्नी से चल रहा था विवाद
Wed, 20 Sep 2023 04:56 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जमुई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जमुई
Published by: हिमांशु प्रियदर्शी
Updated Wed, 20 Sep 2023 04:56 PM IST
सार
Bihar: जमुई में बुधवार को एक चिकित्सक की संदिग्ध अवस्था में मौत होने का मामला सामने आया है। स्थानीयों का कहना है कि चिकित्सक ने नशे की हालत में फांसी लगा ली थी, जिससे उसकी मौत हो गई। वहीं, पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है।
विज्ञापन
मृतक चिकित्सक कन्हैया कुमार शेट्ठी
- फोटो : फाइल फोटो
विस्तार
बिहार के जमुई के झाझा थाना क्षेत्र के चितोचक गांव में बुधवार को एक चिकित्सक की संदिग्ध अवस्था में मौत हो गई। कहा जा रहा है कि उसने नशे की हालत में फांसी लगा ली। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों ने उसे इलाज के लिए एक निजी क्लीनिक में भर्ती कराया। जहां हालत गंभीर होने पर डॉक्टर ने उसे सदर अस्पताल रेफर कर दिया। इस दौरान सदर अस्पताल में डॉक्टर ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक चिकित्सक की पहचान टाउन थाना क्षेत्र के भाटचक गांव निवासी चंद्रिका मंडल के बेटे कन्हैया कुमार शेट्ठी (41) के रूप में की गई है।
विज्ञापन
हमेशा नशे में रहता था डॉक्टर
जानकारी के मुताबिक, चिकित्सक कन्हैया कुमार शेट्ठी झाझा प्रखंड मुख्यालय के शक्ति घाट स्थित अपना निजी क्लीनिक चलाता था। वह चीतोचक स्थित अपने मकान में रहता था। जहां उसने बुधवार को नशे की हालत में फांसी लगा ली। जानकारी के अनुसार, चिकित्सक कन्हैया नशे के लिए कई महीनों से विटामिन इंजेक्शन का सेवन करता था और हमेशा वह नशे में रहता था। वहीं, घटना की जानकारी देते हुए मृतक चिकित्सक की पत्नी डॉ. जया मित्रा ने बताया कि वह कई महीनों से नशा करता आ रहा था और वह नशे की हालत में ही रहता था। बताया जा रहा है कि मृतक चिकित्सा का एक 10 साल बेटा भी है, जिसका नाम अभय प्रताप है।
विज्ञापन
लोगों ने जताई फांसी लगाने की आशंका
इधर, स्थानीय लोगों ने बताया कि शिक्षक कन्हैया और उसकी पत्नी जया मित्रा के बीच तीन महीने से घरेलू विवाद को लेकर झगड़ा चल रहा था। इस कारण चिकित्सक कन्हैया मानसिक दबाव में था। लोगों को आशंका है कि इसी दबाव में उसने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। वहीं, मृतक के गले में निशान देख डॉक्टर ने फांसी से मौत होने की आशंका जताई।
विज्ञापन
पोस्टमार्टम रिपोर्ट से होगा मौत का खुलासा
सदर अस्पताल के डॉक्टर अभिषेक गौरव ने बताया कि मृतक के गले पर रस्सी का निशान देखने से लगता है कि उसने फांसी लगाई हो। हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है। जबकि झाझा थानाध्यक्ष राजेश शरण ने बताया कि चिकित्सक की फांसी लगाकर आत्महत्या करने की जानकारी उन्हें अब तक नहीं मिली है। अगर परिजनों द्वारा आवेदन दिया जाता है तो आवेदन के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।