{"_id":"f6dcd1be-4a63-11e2-9941-d4ae52bc57c2","slug":"driving-license-will-be-issued-after-giving-exam","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिहार में 60 सवालों के जवाब देकर बनेगा लाइसेंस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिहार में 60 सवालों के जवाब देकर बनेगा लाइसेंस
पटना/इंटरनेट डेस्क
Updated Thu, 20 Dec 2012 10:43 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिहार में ड्राइविंग लाइसेंस शिक्षितों को ही दिये जायेंगे। परिवहन मंत्री वृशिण पटेल ने संवाददाता सम्मेलन में यह बात कही। उन्होंने कहा कि शिक्षित चालत ही कुशल चालक होते हैं। आवेदन देनेवाला चाहे चौथी-पांचवीं पास हो, लेकिन उसका शिक्षिता होना जरूरी है। विभाग ने ड्राइविंग लाइसेंस बनाने के लिए परीक्षा लेने का भी फैसला लिया है।
विज्ञापन
वृशिण पटेल ने कहा कि परिवहन विभाग का मानना है कि चालक शिक्षित होने पर हादसे न के बराबर होगें। अब आवेदकों को लाइसेंस के लिए कम-से-कम 60 सवालों के जवाब देने होंगे। छठी से आठवीं कक्षा की पाठ्यपुस्तकों में इसे शामिल करने की भी योजना है। ड्राइविंग लाइसेंस के लिए अभी तक कोई शैक्षणिक योग्यता की अनिवार्यता नहीं थी।
विज्ञापन
परिवहन मंत्री ने यह भी बताया कि औरंगाबाद में मारुति के सौजन्य से ड्राइविंग इंस्टीट्यूट स्थापित किया गया है। साथ ही विभाग बिहार में एक और ड्राइविंग इंस्टीट्यूट खोलने के लिए प्रयास कर रहा है। इसके अलावा बिहार में गाड़ियों पर हाईसिक्योरिटी नंबर प्लेट लगाने का काम भी तेजी से किया जाएगा। अब-तक 1.10 लाख गाड़ियों में ही ये प्लेट लगे हैं। हाईसिक्योरिटी नंबर प्लेट लगा रही कंपनी अगर इस काम में देरी करती है तो उस पर जुर्माना लगाया जायेगा।
विज्ञापन
वाहन कर के संबंध परिवहन मंत्री ने बताया कि गाड़ी मालिकों को कर जमा करने के लिए परिवहन कार्यालयों के चक्कर नहीं लगाने होंगे। गाड़ी के मालिक बैंकों में ही टैक्स जमा करा सकेंगे। स्टेट बैंक से इस मुद्दे पर विभाग की बात हो चुकी है, जल्द ही अन्य बैंकों से भी बात होगी।