फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Driver Stops 11123 Down Jhansi Express Train Midway to Sip Tea in Bihar Siwan, Leaves Passengers Surprised

चाय की तलब ऐसी कि रोक दी ट्रेन: रेलवे ने गार्ड-लोको पायलट से मांगा जवाब, एंबुलेंस समेत कई वाहन जाम में फंसे

Mon, 25 Apr 2022 08:56 AM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिवान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिवान Published by: संजीव कुमार झा Updated Mon, 25 Apr 2022 08:56 AM IST
सार

शुक्रवार सुबह 11123 डाउन झांसी एक्सप्रेस के लोको पायलट ने 91ए सिसवां ढाला पर चाय पीने के लिए ट्रेन रोक दी थी।

विज्ञापन
Driver Stops 11123 Down Jhansi Express Train Midway to Sip Tea in Bihar Siwan, Leaves Passengers Surprised
लोको पायलट ने चाय के लिए रोक दी ट्रेन - फोटो : Social media

विस्तार

आज तक आपने सुना होगा कि चारपहिया या दोपहिया वाहन पर सवार यात्री को जब चाय पीने का मन करता है तो वह अपनी गाड़ी सड़क किनारे लगाकर दुकान पर चाय पीने के लिए जाता है। लेकिन क्या आपने यह कभी सुना है कि चाय पीने के लिए कोई ट्रेन का लोको पायलट बिना सिग्नल के ट्रेन रोक दे। जी हां ये मामला है बिहार के सिवान का जहां लोको पायलट को चाय की ऐसी तलब लगी कि उसने ट्रेन ही रोक दी। दरअसल, शुक्रवार सुबह 11123 डाउन झांसी एक्सप्रेस के लोको पायलट ने 91ए सिसवां ढाला पर चाय पीने के लिए ट्रेन रोक दी। ट्रेन का सहायक लोको पायलट ढाला के पास स्थित दुकान से चाय लेकर आया, फिर इंजन पर चढ़ा, जिसके बाद ट्रेन आगे बढ़ी। यह देखकर यात्री भी हैरान रह गए।

विज्ञापन


जानें क्या है पूरा मामला
ट्रेन झांसी या ग्वालियर मेल एक्सप्रेस सुबह करीब 5.27 बजे सीवान स्टेशन पहुंची जब ट्रेन का सहायक लोको पायलट उतरकर सिसवां ढाला स्थित चाय की दुकान पर गया। तब तक ट्रेन के निकलने का समय हो चुका था। ट्रेन सीवान स्टेशन से सुबह 5.30 बजे रवाना हुई। लोको पायलट को पहले से पता था कि सहायक लोको पायलट ढाला पर है, इसलिए वह धीमी गति से ट्रेन को ढाला ले आया और फिर उसे रोक दिया। सहायक लोको पायलट दोनों हाथों में चाय का प्याला लेकर ट्रेन के इंजन के पास गया और पहले ड्राइवर को दे दिया। फिर वह खुद इंजन पर चढ़ा और ट्रेन आगे बढ़ गई। इसलिए ट्रेन बिना किसी सहायक लोको पायलट के सीवान स्टेशन से बड़ी लापरवाही दिखाते हुए निकल गई।
विज्ञापन


थानाध्यक्ष ने भेजी लापरवाही की रिपोर्ट
इस बीच सीवान के थानाध्यक्ष अनंत कुमार ने लोको पायलट की लापरवाही का हवाला देते हुए मामले की रिपोर्ट स्टेशन निदेशक को भेजी है। रिपोर्ट में लोको पायलट की लापरवाही के सबूत के तौर पर एक फोटो भी भेजी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एंबुलेंस समेत कई वाहन जाम में फंसे
स्थानीय लोगों के अनुसार ट्रेन के अनिर्धारित ठहराव के कारण रेलवे क्रॉसिंग के दोनों ओर वाहन फंस गए। यहां तक कि मरीज के साथ एक एंबुलेंस भी फंसी रही।

गार्ड और लोको पायलटों से मांगा गया स्पष्टीकरण
उत्तर-पूर्व रेलवे (एनईआर) के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी पंकज सिंह ने कहा है कि गार्ड और लोको पायलटों को स्पष्टीकरण देने को कहा गया है। उन्होंने कहा कि जांच पूरी होने के बाद रेलवे कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed