{"_id":"588a09524f1c1ba333cf65be","slug":"dr-drunk-liquor-to-unfurl-the-tri-colour-in-bihar-s-aurangabaad-district-police-attrested","type":"story","status":"publish","title_hn":"नशे में धुत होकर डॉक्टर ने फहराया तिरंगा,पुलिस ने किया गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नशे में धुत होकर डॉक्टर ने फहराया तिरंगा,पुलिस ने किया गिरफ्तार
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Thu, 26 Jan 2017 09:09 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिहार में शराबबंदी होने के बावजूद गणतंत्र दिवस के मौके पर एक चौंकाने वाली और शर्मनाक घटना सामने आई है। मामला बिहार के औरंगाबाद जिले के रफीगंज का है जहां एक डॉक्टर ने शराब के नशे में तिरंगा फहराया। सूचना पर पुलिस डॉक्टर को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
प्राप्त जानकारी के मुताबिक 68 वें गणतंत्र दिवस के मौके पर तालकेश्वर सिंह नाम के डॉक्टर ने एक हेल्थ सेंटर में शराब के नशे में धुत होकर तिरंगा फहराया।
सूचना पा कर जब पुलिस की टीम मौके पर पहुंची तो पहले ही झंडा फहराया जा चुका था। डॉक्टर की इस हरकत के लिए पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। बाद में पुलिस ने शराब की पुष्टि के लिए डॉक्टर को नजदीकी अस्पताल में उसका मेडिकल करवाया।
विज्ञापन
मालूम हो कि बिहार में पूर्णतः शराबबंदी है। अभी हाल ही में पिछले सप्ताह बिहार में शराबबंदी के खिलाफ दुनिया की सबसे लंबी मानव श्रृंखला बनाई गई। बावजूद इसके इस तरह की घटनाए सामने आ रही है।
विज्ञापन