फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Dog kept roaming in DMCH premises with human foot in mouth, management shrugged it off

Bihar: DMCH परिसर में दिखा वीभत्स दृश्य, इंसान का पैर मुंह में लेकर घूमता रहा कुत्ता, प्रबंधन ने झाड़ा पल्ला

Mon, 24 Apr 2023 05:53 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Mon, 24 Apr 2023 05:53 PM IST
सार

DMCH के उपाध्यक्ष हरेंद्र कुमार ने कहा कि इस कैंपस से सटे हुए भी बहुत सारे प्राइवेट अस्पताल हैं। हो सकता है कि उधर का ही हो। कुत्ता ही है कहीं से कोई मानव अंग लेकर आ गया होगा। हमारा अस्पताल ओटी का बहुत सुरक्षित तरीके से कटे हुए बर्बाद मानव अंगों को बायो मेडिकल वेस्ट एजेंसी को सुपुर्द करता है। इस तरह फेंका नहीं जाता है।

विज्ञापन
Dog kept roaming in DMCH premises with human foot in mouth, management shrugged it off
दरभंगा मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर बिहार के सबसे बड़े अस्पताल दरभंगा मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल में एक आवारा कुत्ता इंसान के पैर को अपने मुंह में दबाए खुलेआम घूमते देखा गया। वह उसे खाने के लिए जगह तलाशता दिखा। इस वीभत्स दृश्य को देख लोगों के रोंगटे खड़े हो गए।

विज्ञापन


स्थानीय राजा प्रसाद ने बताया चारदीवारी नहीं होने की वजह से आवारा कुत्ते और अन्य आवारा पशु घूमते रहते हैं। उसी का नतीजा है कि एक आवारा कुत्ता अपने मुंह में इंसान का पैर लेकर एनेस्थीसिया विभाग के परिसर में आ गया और उसे खाने की कोशिश करने लगा। यह देखकर डर भी महसूस होने लगा कि कहां से यह कुत्ता कटा हुआ इंसान का पैर लेकर आ गया।
विज्ञापन



अस्पताल परिसर में खड़ा कुत्ता

इस बारे में जब डीएमसीएच के उपाधीक्षक हरेंद्र कुमार से बात की गई। उन्होंने अपना पल्ला झाड़ते हुए कहा कि डीएमसीएच का बायो मेडिकल वेस्ट के लिए एजेंसी कार्यरत है। अस्पताल से जितने बायोमेडिकल वेस्ट निकलते हैं। सभी को पैक कर बायो मेडिकल वेस्ट के कर्मचारी को देते हैं। वे लोग उसे ले जाकर डिस्पोज करते हैं। चूंकि इस कैंपस से सटे हुए भी बहुत सारे प्राइवेट अस्पताल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, हरेंद्र कुमार ने कहा कि हो सकता है कि उधर का ही हो। कुत्ता ही है कहीं से कोई मानव अंग लेकर आ गया होगा। हमारा अस्पताल ओटी का बहुत सुरक्षित तरीके से कटे हुए बर्बाद मानव अंगों को बायो मेडिकल वेस्ट एजेंसी को सुपुर्द करता है। इस तरह फेंका नहीं जाता है। हमारे हॉस्पिटल का कोई भी कचरा, बायोमेडिकल वेस्ट या हॉस्पिटल का कुछ भी हो, खून से सना गॉज हो, बैंडेज हो, इन सबको रोड पर हम लोग नहीं फेंकते हैं।


ऐसे में अब सवाल यह उठता है कि कुत्ता के पास इंसान का पांव कहां से आया। अगर कुत्ता कहीं दूसरी जगह से पांव का हिस्सा DMCH लेकर आ भी गया तो सरकारी खर्च पर तैनात सुरक्षाकर्मी क्या कर रहे थे। इस पूरे मामले में DMCH प्रशासन की लापरवाही साफ देखने को मिल रही है। ये पहला मामला नहीं है। इससे पहले DMCH में कुत्ते द्वारा नवजात बच्चे का शव नोचने का वीडियो सामने आया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed