{"_id":"5d441f948ebc3e6d1c215c8b","slug":"dog-die-with-fighting-a-snake-to-save-his-owner-life-in-bihar","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुत्ते ने जान देकर निभाई मालिक से वफादारी, जहरीले सांप से लड़ते हुए तोड़ा दम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुत्ते ने जान देकर निभाई मालिक से वफादारी, जहरीले सांप से लड़ते हुए तोड़ा दम
Fri, 02 Aug 2019 05:03 PM IST
आसिम खान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
Published by: आसिम खान
Updated Fri, 02 Aug 2019 05:03 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिहार में एक कुत्ते ने अपनी जान देकर मालिक की जान बचा ली। कुत्ते की वफादारी की लोग जमकर तारीफ कर रहे हैं। मामला सीवान जिले के महाराजगंज का है जहां एक व्यक्ति के घर में जहरीला सांप घुस आया। दरवाजे पर बैठे कुत्ते ने सांप को देख लिया। अपने मालिक की जान बचाने के लिए कुत्ता सांप पर टूट पड़ा।
विज्ञापन
इस लड़ाई में कुत्ते ने सांप को मार डाला लेकिन जहरीले सांप ने उसे काट लिया था जिसकी वजह से उसने भी दम तोड़ दिया। अगले दिन सुबह जब घर के सभी लोग जागे तो उन्होंने देखा कि घर के दरवाजे के बाहर उनका कुत्ता मरा पड़ा था और वहीं दूसरी तरफ जहरीला सांप भी मरा पड़ा था और जमीन पर खून के छींटे पड़े थे।
विज्ञापन
कुत्ते ने अपनी जान देकर मालिक और उसके परिवार की जान बचा ली। परिवार के लोग कुत्ते की वफादारी देखकर दंग रह गए। कुत्ते की याद में उनकी आंखों में आंसू छलक आए। आसपास के लोग भी कुत्ते की वफादारी की तारीफ कर रहे थे लेकिन उसकी मौत से दुखी थे।
विज्ञापन